समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की आजम खान और उनके परिवार से मुलाकात पर आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम ने प्रतिक्रिया दी है. आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम ने एबीपी न्यूज से खास बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव और आजम खान परिवार के रिश्ते बहुत पुराने हैं.
अदीब आजम ने कहा कि पहले अखिलेश यादव जेल गए फिर घर आये, मेरी वालिदा और हम सब घर के लोगों से बात हुई है. अदीब आजम ने “उन्होंने (अखिलेश यादव) हम सबसे हाल पूछा और थोड़ा बहुत जलपान किया, जो सामान्य तौर पर होता है. राजनीतिक चर्चा उन्होंने जेल में आजम साहब से की होगी, घर मे सिर्फ पारिवारिक मुलाकात रही है.
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
आजम साहब जल्द आएंगे घर- अदीब आजम
अदीब आजम ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमारा शुरू से साथ दे रही है और उन्होंने (अखिलेश यादव) हमारा बेहद साथ दिया है. आज तक साथ दे रहे हैं. हम खुश है कि वह हमारे घर आये. हमें अल्लाह और न्यायपालिका पर भरोसा है कि आजम साहब जल्द घर आएंगे. इस मुलाकात में सब घर के ही लोग थे.
जंगल में एक ही शेर, वह आजम खान- अदीब आजम
आजम खान के बड़े अदीब आजम ने एबीपी लाइव से खास बातचीत में बताया कि रामपुर तो आज़म साहब का ही है जंगल में एक ही शेर है वह आजम खान साहब हैं. सरकार आने पर हमारी मुश्किलें कम होंगी बल्कि खत्म ही हो जाएगी. मुझे और हमारे साथियों तक को झूठे मुकदममों में फंसाया गया.
आजम खान से जेल में मिलें अखिलेश यादव
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर की जेल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से मुलाकात की. अखिलेश यादव से आजम खान से मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है.
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना…
