Headlines

आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप


आंध्र प्रदेश में गुरुवार (22 अक्टूबर) को स्थानीय निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई. हिंसा के दौरान कार को आग के हवाले कर दिया गया. सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी और विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और तोड़फोड़ की. हिंसा के बाद वाईएसआर ने टीडीपी पर आरोप लगाए. वहीं टीडीपी ने वाईएसआर पर तंज कसा.

वाईएसआर ने एक्स पर लिखा, ‘आंध्र प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान, TDP के गुंडों ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है. उन्होंने भयंकर उपद्रव किया. TDP के गुंडों ने घटिया हरकत की है, उन्होंने नामांकन केंद्रों पर YSRCP की महिला उम्मीदवारों की साड़ियां खींचीं. उन्होंने नौ महीने की गर्भवती महिला के साथ भी मारपीट की, और उसके नामांकन पत्र छीनकर फाड़ दिए.’

टीडीपी ने वाईएसआर कांग्रेस पर लगाया आरोप

वहीं टीडीपी ने जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. टीडीपी ने एक्स पर लिका, ‘ऐसा लगता है कि जगन मोहन रेड्डी ने यह पक्का इरादा कर लिया है कि स्थानीय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से न हो पाएं. वाईएसआर पार्टी से जुड़े गुंडों ने किस तरह राप्ताडु निर्वाचन क्षेत्र के अनंतपुर ग्रामीण इलाके में MPDO कार्यालय के अंदर घुसने की हिम्मत की.’

हिंसा को लेकर जन सेना ने क्या कहा

पवन कल्याण की जन सेना पार्टी ने भी वाईएसआर कांग्रेस पर हिंसा का आरोप लगाया. पार्टी ने एक्स पर लिखा, थम्बल्लापल्ले में जन सेना कार्यालय पर वाईएसआर का हमला निंदा करने वाला है. लोकतंत्र के समर्थकों को वाईएसआर की इस गुंडागर्दी की निंदा करनी चाहिए. चुनाव न जीत पाने की हकीकत को समझते हुए, वाईएसआर अब अराजकता पर उतर आई है.

यह भी पढ़ें : 4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *