Headlines

चूरू: पूर्व मंत्री के बेटे और बहू दोनों चुनावी मैदान में, पति-पत्नी दोनों दिखाएंगे दमखम


राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ और उनकी पत्नी कनिका सिंह को उम्मीदवार बनाया है. दोनों ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है. कनिका सिंह राठौड़ ने जोन 23 से और उनके पति पराक्रम सिंह राठौड़ ने जोन 39 (वार्ड 39) से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है.

नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में दोनों ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वो जीतेंगे और गांव में बीजेपी की सरकार बनेगी. वो पहली बा चुनाव लड़ रहे हैं और  जनसेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

निर्णायक बहुमत के साथ जीत का भरोसा

पराक्रम सिंह राठौड़ ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, “हमने चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. मेरी पत्नी, कनिका सिंह ने ज़ोन 23 से और मैंने जोन 39 से नामांकन भरा है. अब हम जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद मांग रहे हैं. पार्टी ने हम दोनों पर विश्वास जताया है, और हमें पूरा विश्वास है कि हम एक मजबूत और निर्णायक बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे.”

पराक्रम सिंह राठौड़ ने कहा ने चुनाव लड़ने के पीछे के उद्देश्य को लेकर पूछ गए सवाल पर कहा कि चुनाव का एजेंडा कड़ी से कड़ी जोड़ना रहेगा. केंद्र और प्रदेश में बीजेपी कग सरकार है ही, अब गांव के अंदर भी बीजेपी की सरकार बनाना है. बीजेपी के प्रधान और जिला प्रमुख बनना, ताकि विकास की गाथा आगे बढ़ती रहे.

‘जनसेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध’

उन्होंने आगे कहा, “लगभग चार दशकों तक, मेरे पिता ने चूरू के लोगों को अपने परिवार की तरह माना और 24 घंटे जनसेवा में समर्पित रहे. मैंने जीवन भर उनसे प्रेरणा ली है और जो कुछ भी सीखा है, उन्हीं से सीखा है. उन्हीं की प्रेरणा से, हम पहली बार चुनाव लड़ने के लिए आगे आए हैं, और जनसेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.” वहीं, कनिका सिंह ने कहा, “मैं चाहती हूं महिलाएं आगे बढ़े उनका सशक्तिकरण हो, जो भी वो गांव में छोटा बिजनेस कर रही हैं उसे आगे बढ़ाएं.”

बता दें कि राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव चार चरणों में संपन्न होने हैं. सबसे पहले 22 अक्टूबर, दूसरा चरण 28 अक्टूबर, तीसरा चरण 3 नवंबर और चौथा चरण 14 नवंबर 2026 को होने हैं. वहीं, पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान 24 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 5 नवंबर और 16 नवंबर 2026 को आयोजित किए जायेंगे.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *