Headlines

गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू


त्योहारी सीजन और राजधानी दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली पुलिस के हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां उन्होंने सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की. इस दौरान राजधानी की कानून व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी निर्देश भी दिए. पुलिस मुख्यालय में शाह करीबन 4 घंटे रहे. अब समीक्षा बैठक खत्म हो गई है. इस मीटिंग में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं. शाह चार साल बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे. 

शाह का दौरा ऐसे वक्त हुआ, जब छात्र संगठन, चुनाव आयोग की तरफ से वोटर लिस्ट के एसआईआर को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्षी दलों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. 

शुक्रवार को भी निकला मार्च

शुक्रवार को कई वामपंथी दलों और स्टूडेंट लीडर्स ने बांग्ला साहिब गुरुद्वारे के पास मार्च निकाला. उन्होंने ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की. एसआईआर का विरोध किया. बांग्ला साहिब गुरुद्वारे से जंतर-मंतर की ओर बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की. इसमें दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी दी गई. यात्रियों को सलाह दी कि वे प्रभावित रास्तों से बचें. अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें. ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें. विरोध प्रदर्शन अब यूनिवर्सिटी परिसरों तक भी पहुंच गए हैं. 

जामिया मिलिया इस्लामिया में चल रही भूख हड़ताल

इधर, जामिया मिलिया इस्लामिया में पांच स्टूडेंट 13 दिन से भूख हड़ताल पर हैं. इनके मांग है कि जामिया मिलिया इस्लामिया स्टूडेंट्स यूनियन को बहाल करने और यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है कि चीफ प्रॉक्टर ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. भूख हड़ताल पर बैठे जासिम अली खान ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर दमनकारी कार्रवाई करने का आरोप लगाया. स्टूडेंट्स से निलंबन को रद्द करने की मांग की है. कांग्रेस सांसद जेबी माथर ने शनिवार को कहा है कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल 1 नवंबर को रामलीला मैदान में एक रैली करेंगे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *