Headlines

फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया- ‘इसमें कोई शक नहीं है कि…’


जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला की तरफ से दिए गए विवादित बयान के बाद देश की राजनीति में घमासान मच गया है. इस मामले पर अब कांग्रेस पार्टी ने नेता राशिद अल्वी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फारूक अब्दुल्ला की बात से असहमति जताते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि BJP सरकार ने कश्मीर में ज्यादतियां की हैं, लेकिन इसमें पाकिस्तान क्या कर सकता है?

उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मैं फारूक अब्दुल्ला की इस बात से सहमत नहीं हूं. इसमें कोई दोराह नहीं है कि कश्मीर के अंदर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने ज्यादतियां नहीं की हैं, लेकिन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में क्या हो रहा है? वहां के लोग तो हर रोज पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हैं. अगर PoK के लोग पाकिस्तान सरकार से खुश और संतुष्ट नहीं है, तो पाकिस्तान हमारे कश्मीर को लेकर क्या कर पाएगा?’

जम्मू कश्मीर को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने क्या कहा?

दरअसल, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला में संबोधन देते हुए एक विवादित बयान दिया. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में फिर से धारा 370 बहाल करने की मांग करते हुए कहा, ‘वह बिल्कुल आजाद हैं. जब मैंने वह कागज देखे तो उनसे आप क्या उम्मीद करेंगे? क्या आप यह उम्मीद करेंगे कि वह आपके लिए इंसाफ करेंगे?’

पाकिस्तान का नाम लिए बिना दिया विवादित बयान

उन्होंने कहा, ‘मुकाबला करने की हिम्मत रखो. अगर हिम्मत नहीं रखोगे तो मिट जाओगे, तुम्हारा नाम और निशान तक मिट जाएगा. आज ये चुपचाप हैं, क्योंकि दुनिया में जोर है.’ उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा, ‘हमारा पड़ोसी इनके पीछे लगा हुआ है. वह हर जगह पहुंच जाता है कि कश्मीर का फैसला नहीं हुआ है. वह हमें बचा रहा है, नहीं तो इनके (BJP के) इरादे नेक नहीं हैं.’

यह भी पढ़ेंः गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *