Headlines

Kal Ka Rashifal 26 October 2026: सोमवार को बना दुर्लभ योग! तुला, धनु और मीन को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें 12 राशियों का भविष्यफल


कल का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: सोमवार को सितारों की चाल कुछ राशियों पर विशेष मेहरबान रहने वाली है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलने, पुराने निवेश से मुनाफा कमाने और दांपत्य जीवन में मधुरता आने के प्रबल संकेत हैं. क्या कल के दिन चमकेगा आपका भाग्य या बरतनी होगी थोड़ी सावधानी? 

नया सप्ताह शुरू हो रहा है और सोमवार का दिन ग्रहों की विशेष चाल के साथ कई जातकों के लिए बड़े बदलाव लेकर आ रहा है. आश्विन पूर्णिमा के समापन के साथ कार्तिक मास की शुरुआत और मेष राशि में चंद्रमा का संचरण कई राशियों की सोई किस्मत जगाने वाला है. जहां कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों को पदोन्नति, धन लाभ और करियर में सुनहरे अवसर मिलने के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ राशियों को फिजूलखर्ची और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा. क्या सप्ताह का पहला दिन आपके लिए शुभ समाचार लाएगा? आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के अनुसार जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का कल का सटीक भविष्यफल.

मेष राशिफल (Aries Tomorrow Horoscope)

कल का दिन मेष राशि के लिए बेहतर रहने वाला है. आपको अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी लेकिन इसमें सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा. कार्यक्षेत्र में कल सहकर्मियों से मेलजोल बनाकर रखें इससे आपको उनसे पूरा सहयोग मिलेगा. दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का भी कल आपको मौका मिल सकता है. अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप कल किसी योजना में धन का निवेश कर सकते हैं. विदेश से आपके कार्य का संबंध है तो आपको कल कुछ लाभदायक डील मिल सकती है. आपको अपने परिवार के साथ भी मधुर संबंध बनाए रखने होंगे और उनका सहयोग प्राप्त होगा.

वृषभ राशिफल (Taurus Tomorrow Horoscope)

वृषभ राशि वालों के लिए कल का दिन बहुत अच्छा रहेगा. कल दिन के आरंभ से ही आपको लाभ के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. आप जोश और उत्साह से अपने तमाम काम को पूरा करने में सफल रहेंगे. लेकिन काम के चक्कर में कल सेहत और खानपान की अनदेखी से बचना होगा नहीं तो यह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. कल आपको अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. लव लाइफ में प्रेमी की ओर से आपको कल गिफ्ट मिल सकता है. किसी मित्र या संबंधी के व्यवहार से आपका मन भावुक हो सकता है.

मिथुन राशिफल (Gemini Tomorrow Horoscope)

मिथुन राशि वालों के लिए कल का दिन बहुत अच्छा रहेगा. कल आपको अपने जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी. कल आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा और आप अपने काम में सक्रिय रहेंगे. कल आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी समय बिताने का मौका मिलेगा. सितारे कहते हैं कल आपको व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा जबकि नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा. वैसे आपको अपने खर्चों को संभालने पर ध्यान देना होगा. पारिवारिक जीवन के मामले में कल आपको अपने पार्टनर और रिश्तेदारों से बहस करने से बचना चाहिए. आपको अपने शब्दों और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.

कर्क राशिफल (Cancer Tomorrow Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. कल आपको अपने रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है. दांपत्य जीवन में प्यार और आपसी सहयोग बना रहेगा. लव लाइफ में भी कल आपके प्रेम और तालमेल दिखेगा. नौकरीपेशा लोगों को कल अपने कार्यक्षेत्र में प्रशंसा की प्राप्ति होगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कल अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. लेकिन सितारे कहते हैं कि कल कर्क राशि के जातकों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.

सिंह राशिफल (Leo Tomorrow Horoscope)

कल का दिन सिंह राशि के लिए अच्छा रहेगा. आपको कल जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है जो आपके जीवन को और भी बेहतर बना सकता है. कल आपको अपने स्वास्थ्य का लेकिन ध्यान रखना चाहिए और नकारात्मक सोच को हावी नहीं होने देना चाहिए. आप कल किसी कठिन काम को साहस पूर्वक पूरा कर पाने में सफलता पाएंगे. कल आपके लिए कोई नया काम करने का अवसर आ सकता है और उसमें आपको सफलता भी मिल सकती है. शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में कल का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. कल आपको सामाजिक जीवन में भी खुशियां हासिल हो सकती हैं और आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है.

कन्या राशिफल (Virgo Tomorrow Horoscope)

कन्या राशि वालों के लिए कल का दिन बेहद शुभ और प्रसन्नता देने वाला रहेगा. कल आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है जिससे आप मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को भी कल अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, पदोन्नति और वेतन वृद्धि के भी योग बनेंगे. अगर आपका कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो कल आपको अपना हक पाने का मौका मिल सकता है. सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिलेगी लेकिन आपको मानसिक परेशानी का सामना करना होगा. लव लाइफ में कल आपके बीच प्यार के नए फूल खिलेंगे जो आपके रिश्ते को और गहराई देंगे. आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है.

तुला राशिफल (Libra Tomorrow Horoscope)

कल का दिन तुला राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा. कल आपकी कुछ अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं जिससे आपका मन आनंदित रहेगा. आपको कल कोई अच्छी खबर भी मिलेगी. कल शाम को आप किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. कल आप अपनी कला और वाणी कौशल से भी लाभ पाने में सफल होंगे. पारिवारिक जीवन में कल आपको घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा. लव लाइफ में आपको कल अपने रिश्ते को लेकर अधिक गंभीर होने की जरूरत होगी, किसी बात को लेकर प्रेमी से मतभेद हो सकता है. खर्च के मामले में आपको हाथ समेटना होगा.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Tomorrow Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों के लिए कल का दिन सुखद परिणाम लेकर आने वाला है. कल आप जिन क्षेत्रों में परिश्रम करेंगे उसमें आपको बड़ी सफलता मिलेगी. अपनी कार्यकुशलता से आप वरिष्ठों को प्रभावित कर पाने में सफल रहेंगे. आपका काम समय पर और अच्छे से पूरा करने के लिए आपका बॉस आपकी प्रशंसा कर सकता है. कल का दिन आपके निजी रिश्तों के लिए भी अनुकूल रहेगा. आपको अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. दोस्तों के साथ आपका रिश्ता बेहतर रहेगा और उनसे आप सहयोग पाने में भी सफल होंगे. आप कल धन का निवेश भी कर सकते हैं. जो लोग टूर एंड ट्रेवल का काम करते हैं उनके लिए कल का दिन लाभकारी रहेगा.

धनु राशिफल (Sagittarius Tomorrow Horoscope)

धनु राशि वालों के लिए कल का दिन बहुत अच्छा रहेगा. कल आपको मेहनत से बढ़कर सफलता मिलेगी. आपका मन नई आशाओं और उम्मीदों से कल भरा रहेगा और कल आपको बहुत सकारात्मक सोचने का मौका मिलेगा. धनु राशि के जातक कल अपने कार्यक्षेत्र में अपनी योजना के अनुसार काम कर पाने में सफल रहेंगे और इसका लाभ भी इनको प्राप्त होगा. वैवाहिक जीवन में कल आपको जीवनसाथी की ओर से खुशी मिलेगी. पैसों से जुड़े मामलों में कल आपको काफी फायदा होगा और आप अपनी पसंद की कोई चीज खरीद सकेंगे. संतान पक्ष की ओर से कल आपको खुशी मिलेगी.

मकर राशिफल (Capricorn Tomorrow Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए कल का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है. आपको कल अपने कार्यक्षेत्र में परिश्रम का शुभ फल प्राप्त होगा, आपके बॉस आपके काम की सराहना कर सकते हैं. बिजनस में कल का दिन आपका लाभकारी रहेगा. जो लोग गृहनिर्माण और लोहे से संबंधित काम करते हैं उनके लिए कल का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों की भी कल अच्छी कमाई होगी. कल कमाई से आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा. बच्चों की शिक्षा को लेकर कल आप ध्यान देंगे और सहयोग करेंगे.

कुंभ राशिफल (Aquarius Tomorrow Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए कल का दिन बेहद खास होने वाला है. आपको अपने काम में लाभ और उन्नति मिलेगी. पूर्व में किए काम का भी कल आपको लाभ मिल सकता है. कल आपके करियर के लिए सुनहरे मौके आ सकते हैं और आपको इन मौकों का सही समय पर उपयोग करना होगा. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको कल कोई अच्छी खबर मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी कल का दिन अच्छा है. आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा और आप अपने क्षेत्र में नाम कमा सकते हैं. कुंभ राशि के जातक कल शॉर्टकट रास्ते से भी धन कमाने का प्रयास कर सकते हैं. लव लाइफ में कल प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा.

मीन राशिफल (Pisces Tomorrow Horoscope)

मीन राशि वालों के लिए कल का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. आपको अपने रिश्तेदारों से कोई उपहार मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या शॉपिंग पर जाने का प्लान कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोग कल काम में व्यस्त रहेंगे और आपके काम की सराहना होगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कल कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *