Headlines

कौन बने मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? कार्तिक ने रोहित शर्मा का किया समर्थन


मुंबई इंडियंस ने हाल ही में कीरोन पोलार्ड को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है, जिसके बाद नए कप्तान को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है. हालांकि हार्दिक पांड्या टीम से अभी अलग नहीं हुए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि IPL 2027 के लिए वह ट्रेड होकर किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं. बड़ी उम्मीदों के साथ एमआई ने उन्हें कप्तान बनाया था, जिसके लिए उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया था. क्या फिर रोहित ही कप्तानी संभाल सकते हैं? दिनेश कार्तिक ने इसका समर्थन किया.

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 आईपीएल खिताब जीते, जिन्हे हटाकर फ्रेंचाइजी ने 2024 सीजन के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था. उन्होंने गुजरात टाइटंस को बतौर कप्तान पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया था, दूसरे साल टीम फाइनल तक पहुंची. हालांकि पांड्या की कप्तानी का जादू एमआई में नहीं चला. 3 में से 2 सीजन (2024, 2026) टीम प्लेऑफ तक भी क्वालीफाई नहीं कर पाई.

क्या बोले दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि वे नए कप्तान की तलाश में हैं. कुछ समय बाद घोषणा भी कर दें. रोहित शर्मा क्यों नहीं? सफल कप्तानों में एक हैं और अगर वही कप्तान बनते हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं. अगर वह उपलब्ध हैं तो उनकी सेवा क्यों न ली जाए. उनमें काबिलियत है, वह अच्छे कप्तान हैं जिनकी ओर खिलाड़ी आकर्षित होते हैं.” कार्तिक को लगता है कि रोहित सबसे अच्छे विकल्प हैं.

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बनने की दौड़ में तिलक वर्मा भी शामिल हैं, जिन्हें रेस में सबसे आगे माना जा रहा है. हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के बाद न सिर्फ प्रदर्शन बल्कि ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर भी चर्चाएं रही. अब कीरोन पोलार्ड नए हेड कोच बनाए गए हैं, जिनकी हार्दिक पांड्या के साथ अच्छी बॉन्डिंग रही है. क्या अब पांड्या के एमआई में बने रहने की भी संभावना है. जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती, कुछ नहीं कहा जा सकता.

यह भी पढ़ें- ‘वह पानी से निकाली गई मछली की तरह’, 3 नंबर पर भेजे गए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के अश्विन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *