Headlines

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल


गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतगणना 27 अक्टूबर (मंगलवार) को होगी. डीडीयू के वाणिज्य संकाय में मतगणना के लिए 14 टेबल बनाई गई हैं. दो चरणों में मतगणना का कार्य पूरा किया जाएगा. मतगणना सुबह 8:00 से शुरू होगी.

रिटर्निंग ऑफिसर मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निर्धारित समय पर प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोला जाएगा. प्रशासन का फोकस निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित मतगणना संपन्न कराने पर है. अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं, जहां शिक्षक एमएलसी चुनाव के नतीजे सामने आएंगे.

यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम

स्ट्रांग रूम रखी गई हैं 200 बूथों की मतपेटियां

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर (मंगलवार) को गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में कराई जाएगी. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. यहां पर बने स्ट्रांग रूम में 17 जिलों के 200 बूथों से आई मतपेटियां रखी गई हैं. मतगणना दो चरणों में होगी. इसके लिए 14 टेबल बनाई गई हैं.

मतगणना ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को प्रशिक्षण

मतगणना ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. प्रत्येक प्रत्याशी को अपने एजेंट नियुक्त करने के लिए कहा गया है. एक शिफ्ट में 16 एजेंटों की व्यवस्था रहेगी. इनमें 14 एजेंट मतगणना टेबल और एक-एक एजेंट रिटर्निंग ऑफिसर (RO) व असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) की टेबल पर रहेंगे. यदि मतगणना तीसरी शिफ्ट तक जाती है, तो पहली शिफ्ट के एजेंटों को दोबारा बैठने की अनुमति दी जाएगी.

सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

डीडीयू मतगणना स्थल पर 27 अक्टूबर (मंगलवार) को सुबह 7:30 बजे तक कर्मचारी पहुंच जाएंगे. 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. पहले एक-एक बॉक्स को खोला जाएगा. उसमें से मतपत्र निकाले जाएंगे. उन्हें सीधा करके उसमें से 50-50 मतपत्रों की गड्डी बनाई जाएगी. फार्म 16 में दर्ज वोटों की संख्या से उसे मिलाया जाएगा. मिलान का काम पूरा होने के बाद हर टेबल पर 20-20 गड्डी यानी 1-1 हजार वोट गिनने को दिया जाएगा. इस तरह पहले राउंड में 14 हजार मतों की गिनती हो जाएगी. 3 राउंड में यह गिनती पूरी की जाएगी.

पहले प्रथम वरीयता के मतों की गिनती होती है. यदि इसमें कोई कुल वैध मतों का 50 प्रतिशत से एक अधिक वोट पा जाएगा, तो उसे विजेता घोषित कर दिया जाएगा और गणना वहीं रोक दी जाएगी. प्रथम वरीयता की गिनती पूरी होने के बाद भी कोई इस आंकड़े तक नहीं पहुंचता है, तो द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती होगी.

ऐसा करने के लिए सबसे पहले उस प्रत्याशी के मतपत्र लिए जाएंगे, जिसे प्रथम वरीयता में सबसे कम वोट मिला होगा. उसके मतपत्र पर जिस-जिस प्रत्याशी को द्वितीय वरीयता का मत मिला होगा, उसके उसके खाते में जोड़ दिया जाएगा. सबसे निचले पायदान पर रहे जिस प्रत्याशी के मतपत्र से द्वितीय वरीयता की गिनती होगी, उसे पहले ही गिनती से बाहर कर दिया जाएगा.

यही काम बढ़ते क्रम में किया जाएगा. जैसे ही कोई प्रत्याशी 50 प्रतिशत प्लस एक मत का आंकड़ा पा लेगा, वहीं गिनती रोक दी जाएगी. 16 में से 15 प्रत्याशियों के द्वितीय वरीयता की गिनती के बाद भी यह आंकड़ा नहीं पा जा सका, तो अंतिम प्रत्याशी बचेगा, चुनाव आयोग की अनुमति से उसे विजेता घोषित कर दिया जाएगा.

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *