Headlines

कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन


कानपुर की बर्रा थाना पुलिस ने अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर को गिरफ्तार किया है. बर्रा पुलिस ने गैर जमानती वारंट मामले में करते हुए गैंगस्टर अजय ठाकुर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, घायल अजय ठाकुर को हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के नौबस्ता चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह कार्रवाई गैर जमानती वारंट (NBW) के मामले में की है.

कानपुर की बर्रा थाना पुलिस ने कानपुर के रहने वाले जिस गैंगस्टर अजय ठाकुर को गिरफ्तार किया है, उसकी उम्र से ज्यादा उस पर अपराध दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक, कानपुर के रहने वाले 29 साल के गैंगस्टर अजय ठाकुर की जितनी उम्र है, उससे ज्यादा मुकदमे उस दर्ज हैं. अजय ठाकुर ‘दिनदहाड़े गाड़ियों का काफिला लेकर धमा चौकड़ी मचाना हो या हवाई फायरिंग’ इसके लिए मशहूर है.

प्रयागराज में TGT अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा निदेशालय में घुसे प्रदर्शनकारी

हवाई फायरिंग करने के दौरान लोगों की पिटाई से हुआ था घायल

पुलिस ने बताया कि रविवार के दिन अजय ठाकुर अपनी काली स्कॉर्पियो से जा रहा था. इस गाड़ी में 6 लोग सवार थे, इन लोगों ने एक आदमी को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और पीटने लगे. उसकी आवाज सुनकर लोगों ने गाड़ी को घेर लिया. इसी बीच अजय ठाकुर ने हवाई फायरिंग कर दी. लोगों ने घेर कर अजय ठाकुर की पिटाई कर दी, जिससे यह घायल हो गया. इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती किया गया.

कोर्ट में वकीलों ने गैंगस्टर को पीटा

रोज-रोज की घटनाओं से कानपुर पुलिस भी परेशान हो चुकी थी. लिहाजा एक वारंट के मामले में अजय ठाकुर को गिरफ्तार कर आज कानपुर कोर्ट में पेश किया गया. अजय ठाकुर को नर्सिंग होम से गिरफ्तार करके कोर्ट लाया गया, लेकिन यहां पर वकीलों ने उसके साथ मारपीट कर दी.

रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- ‘नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *