Headlines

रणबीर कपूर की बेटी राहा सुनती हैं अमिताभ की आवाज में हनुमान चालीसा, पत्नी आलिया संग रिश्ते पर एक्टर ने कहा ये


बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर  फिल्म ‘रामायण’ के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म के प्रमोशन के लिए रणबीर को-एक्टर साई पल्लवी और रवि दुबे संग रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचे. शो रणबीर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की. 

रणबीर ने बेटी राहा और पत्नी आलिया को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘रणबीर ने कहा मेरे और आलिया के रिश्तों की जो नींव है, जो जड़ है, वो दोस्ती है. मैं हमेशा से ये मानता हूं कि प्रेम एक रिश्ते को जोड़ता है. विश्वास एक रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान एक रिश्ते को कायम रखता है. और मुझे लगता है कि ये किसी भी रिश्ते के लिए जरूरी फाउंडेशन है.’

बेटी को लेकर रणबीर ने कहा ये

आगे रणबीर ने कहा, ‘जब से मेरी बेटी राहा पैदा हुई है. ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता है जहां हम सुबह आपकी गाई हुई हनुमान चालीसा न सुने.’ ये सुनकर अमिताभ बच्चन ने कहा- वाह. क्या बात है.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 में शादी की थी. उनकी शादी उनके घर में हुई थी. इस शादी में घरवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए. शादी के बाद उन्होंने 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा का वेलकम किया. 

फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स

फिल्म ‘रामायण’ की बात करें तो ये 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. वहीं नमित मल्होत्रा ने फिल्मे को प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. वहीं मां सीता के रोल में साई पल्लवी हैं. फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं. फिल्म में सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय जैसे स्टार्स नजर आएंगे. ए आर रहमान और हंस जिमर ने फिल्म का म्यूजिक दिया है. फिल्म की अमेरिका में स्क्रीनिंग हुई है. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *