Headlines

WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा


वीमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन की नीलामी आज होगी. WPL 2027 ऑक्शन का आयोजन कोच्चि में होगा. कुल 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, लेकिन स्लॉट सिर्फ 27 खाली हैं. इसका मतलब आज अधिकतम 27 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा और बाकी क्रिकेटरों को निराशा हाथ लगेगी. यूपी वॉरियर्स सबसे बड़े पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी, जिसके पास 3.75 करोड़ रुपये हैं.

नीलामी में 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ियों का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया था. ऑस्ट्रेलिया की सोफी मॉलिन्यू और इंग्लैंड की सोफिया डंकली पर सबकी नजर रहेगी, जिनका बेस प्राइस सबसे ज्यादा 50 लाख रुपये है. वहीं 40 लाख बेस प्राइस वाले ब्रैकेट में जेस जोनासन, हीथर ग्राहम, जी कमलिनी और किरन नवगिरे शामिल हैं.  कुल 106 खिलाड़ियों को 10 लाख बेस प्राइस वाले ब्रैकेट में रखा गया है. कुछ खिलाड़ियों पर बोली 1-2 करोड़ रुपये तक भी जा सकती है.

यहां जान लीजिए WPL की नीलामी कितने बजे शुरू होगी? इस नीलामी को टीवी और मोबाइल पर कब और कैसे लाइव देखा जा सकता है.

WPL 2027 Auction: कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

-WPL 2027 का ऑक्शन भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा.

-टीवी पर ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आएगा.

-ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी.

146 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर

WPL 2027 की नीलामी से पूर्व सभी 5 टीमों ने मिलकर 63 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ी, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और यूपी वॉरियर्स ने 11-11 खिलाड़ियों को अपनी रिटेंशन लिस्ट में जगह दी.

अब अगले सीजन के लिए सिर्फ 27 स्लॉट खाली रह गए हैं. आज नीलामी में 146 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर लगी होगी, जिनमें से अधिकतम 27 खिलाड़ियों पर ही बोली लग सकती है.

यूपी के पास सबसे ज्यादा पैसा

ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स सबसे बड़े पर्स के साथ उतर रही है, जिसके पास 3.75 करोड़ रुपये बचे हैं. गुजरात जायंट्स के पास 1.25 करोड़ रुपये बचे हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 1.15 करोड़ रुपये लेकर ऑक्शन टेबल पर उतरने वाली है. दिल्ली कैपिटल्स के पास 1.10 करोड़ रुपये और मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम 90 लाख रुपये बचे हैं.

  • 3.75 करोड़ – यूपी वॉरियर्स
  • 1.25 करोड़ – गुजरात जायंट्स
  • 1.15 करोड़ – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
  • 1.10 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स
  • 90 लाख – मुंबई इंडियंस

यह भी पढ़ें: पिता राजकुमार हुए अभिषेक शर्मा के फैन, न्यूजीलैंड में ठोका था टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *