दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेडीयू के विधायक अनंत सिंह को एक दिसंबर तक सरेंडर करना होगा. शुक्रवार (30 अक्टूबर, 2026) को सुप्रीम कोर्ट की ओर से यह आदेश आया है. इस पर अब जेडीयू नेता और एमएलसी नीरज कुमार का बड़ा बयान आया है.
नीरज कुमार ने इस पर कहा, “न हम तीन में हैं न तेरह में हैं… सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हमने अभी अवलोकन नहीं किया है… लेकिन यह महत्वपूर्ण पक्ष है कि इस देश के अंदर ईमान जिंदा है. जो लोग न्यायपालिक पर सवाल करते हैं, लोकतंत्र के खतरे की बात करते हैं वैसे लोगों को जवाब मिला है कि न्यायपालिका के अंदर न्याय मिलता है.
अनंत सिंह पर तुरंत-तुरंत कार्रवाई हो रही है इस पर नीरज कुमार ने कहा कि इससे सरकार को क्या मतलब है? सरकार की क्या भूमिका है? याचिकाकर्ता कोई और है, फैसला सुप्रीम कोर्ट दे रहा है, तो हम लोगों का, सरकार का तो कोई योगदान नहीं है.
उन्होंने कहा, “हम याचिकाकर्ता हैं? याचिकाकर्ता का नाम भी नीरज है और हमसे नाम मिल गया तो चलने लगा…”
यह भी पढ़ें- संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, चुनावी नतीजों की पार्टी करेगी समीक्षा
किसी को कोई फंसाता नहीं है- नीरज
अनंत सिंह तो कहते हैं कि हमको फंसाया जा रहा है. इस पर नीरज ने कहा कि ये तो लालू यादव भी कहते हैं कि हमको फंसाया जा रहा है. किसी को कोई फंसाता नहीं है.
अनंत सिंह की मुश्किलें धीरे-धीरे बढ़ रही है. पहले पार्टी से निकाला गया. उनकी पत्नी को हटाया गया. अब सुप्रीम कोर्ट से फैसला आ गया है. इस पर नीरज कुमार ने कहा कि ये तो न्यायापालिका का फैसला है. इस पर टिप्पणी करना सही नहीं है. एक सवाल पर कहा कि कोई यह आरोप नहीं लगा सकता है कि सरकार किसी को बचाती है. अनर्गल बात कहकर सरकार को बदनाम करने की साजिश होती है.
यह भी पढ़ें- तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
