Headlines

Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी


आजकल कारों में एडवांस फीचर्स और सेंसर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. पार्किंग सेंसर से लेकर सिक्योरिटी अलार्म तक, ये फीचर्स ड्राइवर की सुविधा और सुरक्षा के लिए दिए जाते हैं. हालांकि, गुजरात के मोरबी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां कार का यही फीचर एक शख्स के गुस्से की वजह बन गया. कार के बार-बार बीप करने की आवाज से परेशान होकर शख्स ने ऐसा कदम उठाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शख्स ने एक महिला वकील की कार पर पेट्रोल डाला और फिर उसमें आग लगा दी. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने कार में आग लगाने के बाद अपनी इस हरकत को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

महिला वकील की कार को बनाया निशाना

पोस्ट पर लिखे कैप्शन से पता चलता है कि यह घटना गुजरात के मोरबी की है. यहां एक महिला वकील की कार बार-बार बीप करने वाले सेंसर की वजह से शख्स को परेशान कर रही थी. कार से लगातार आने वाली आवाज से नाराज होकर उसने गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का फैसला किया. आरोपी ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए कार में तोड़फोड़ या शिकायत करने के बजाय सीधे आग लगाने जैसा खतरनाक कदम उठाया. उसने महिला वकील की पार्किंग में खड़ी कार को निशाना बनाया और उस पर पेट्रोल डाल दिया.

पेट्रोल डालकर लगाई आग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क किनारे खड़ी सफेद रंग की कार के पास पहुंचता है. इसके बाद वह कार पर पेट्रोल डालता है और आग लगा देता है. कुछ ही पलों में कार आग की लपटों से घिर जाती है. आग की लपटें गाड़ी के अगले हिस्से से उठती दिखाई देती हैं. वीडियो में आरोपी अपनी इस हरकत को मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करता हुआ भी नजर आता है. इसके बाद वह मौके से चला जाता है. इस मामले में मोरबी ए डिवीजन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती

यूजर्स हो रहे हैरान

यूजर्स के लिए यह बात हैरान करने वाली है कि कार के सेंसर की आवाज से परेशान होकर कोई व्यक्ति इस हद तक जा सकता है. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि यह गलत है, पुलिस को उसे जिंदगी भर जेल में रखना चाहिए. एक अन्य यूजर ने थोड़े मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि माना कि आप परेशान थे, इसका मतलब यह नहीं कि आप दुनिया में ही आग लगा दोगे. कुछ यूजर्स का कहना है कि वह गाड़ी के कांच और लाइट भी टोड़ सकता था, आग लगाने की जरूरत नहीं थी.

यह भी पढ़ें: मौत को दिखाई आंख… उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *