Headlines

Viral Video: iPhone के जमाने में बाप ने बेटी को दिलाया कीपैड वाला फोन, इमोशनल हुए यूजर्स


आज के दौर में जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को स्मार्टफोन का शौक है, वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. आजकल आईफोन और महंगे एंड्रॉयड फोन स्टेटस सिंबल बन चुके हैं. खासकर बच्चों और युवाओं के बीच लेटेस्ट स्मार्टफोन रखने का काफी क्रेज देखने को मिलता है. कई बच्चे अपने दोस्तों को महंगे फोन इस्तेमाल करते देखकर खुद भी वैसा ही फोन लेने की इच्छा रखते हैं.

इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक पिता अपनी बेटी को महंगे स्मार्टफोन की जगह एक साधारण कीपैड वाला मोबाइल फोन दिलाते नजर आ रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि बेटी भी इस फोन को पाकर काफी खुश दिखाई देती है. उसके चेहरे की मुस्कान और फोन को लेकर उत्साह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इमोशनल हो रहे हैं.

बेटी को दिलाया कीपैड फोन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता अपनी बेटी के साथ मोबाइल की दुकान पर पहुंचे हैं. दुकान में कई तरह के मोबाइल फोन मौजूद हैं. आज के समय में जहां ज्यादातर लोग टचस्क्रीन और स्मार्टफोन खरीदना पसंद करते हैं, वहीं पिता अपनी बेटी के लिए कीपैड वाला फोन चुनते हैं. वीडियो में बेटी लाल रंग के कपड़ों में नजर आ रही है और वह फोन को ध्यान से देखती दिखाई देती है. जब पिता उसे कीपैड फोन दिलाते हैं, तो बेटी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. वह बड़े प्यार से फोन को देखती है और उसे हाथ में लेकर चलाने करने की कोशिश करती है. बेटी की खुशी देखकर पिता भी उसके साथ नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: अतिथि देवो भव:’! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा

बेटी की मुस्कान ने जीता यूजर्स का दिल

इस वीडियो की सबसे खास बात फोन की कीमत या उसका मॉडल नहीं, बल्कि बेटी का रिएक्शन है. आज के समय में बच्चों के बीच महंगे स्मार्टफोन और नए गैजेट्स को लेकर काफी क्रेज देखने को मिलता है. कई बार बच्चे अपने दोस्तों के पास महंगे फोन देखकर वैसा ही फोन लेने की जिद करते हैं. ऐसे में इस लड़की का साधारण कीपैड फोन पाकर खुश होना लोगों को काफी अच्छा लग रहा है.

यह भी पढ़ें: दीदी खेल गईं…ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *