रजनीकांत की ‘जेलर 2’ने पहले हफ्ते मं जबरदस्त परफॉर्म किय था. वहीं दूसरे वीक में भी इसने कलेक्शन में भले ही मंदी देखी गई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी धमक रही. इसी के साथ इसने दूसरे हफ्ते में भी ऐतिहासिक कमाई की और ‘2.0’ को पीछे छोड़ दिया. अब ये तीसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं कि इसने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को कितनी कमाई की है?
‘जेलर 2’ने 16वें दिन कितना कलेक्शन किया?
नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला और इसी के साथ रजनीकांत की सुपर स्टार पावर ने बॉक्स ऑफिस हिला डाला. बता दें कि रिलीज के पहले हफ्ते में ही ‘जेलर 2’ ने 334.35 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर डाला था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी इसने 95.20 करोड़ की शानदार कमाई की. अब ये रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और इसके कलेक्शन में भी अब काफी मंदी दर्ज की जा रही है. तीसरे फ्राइडे इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 5.50 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 16 दिनों की नेट कमाई अब 435.40 करोड़ रुपये हो गई है.
‘जेलर 2’ (हिंदी) ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 16 दिनों में कितनी कमाई की?
इस तमिल एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर ने अपने तीसरे गुरुवार यानी 15वें दिन 1.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 14वें दिन की 1.25 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले इसमें 12% की गिरावट आई है, जो फिल्म की अच्छी पकड़ को दर्शाता है. कुल मिलाकर, दूसरे हफ्ते में इसने 13.15 करोड़ रुपये कमाए, जो पहले हफ्ते की 30.65 करोड़ रुपये की कमाई से 57.1% कम है. वहीं सैकनिल्क के मुताबिक रिलीज के 16वें दिन इसने हिंदी वर्जन में 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इसका हिंदी में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 44.8 करोड़ रुपये (नेट) हो गया है.
‘जेलर 2’ ने हिंदी वर्जन में कितना कमा लिया प्रॉफिट
‘जेलर 2’ (हिंदी) को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने (ब्रेक-ईवन) के लिए 26 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई करनी थी, और इसके मुकाबले इसने 44.8 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई कर ली है। इस तरह, 16 दिनों में फिल्म ने 18.8 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. प्रतिशत के हिसाब से देखें तो यह 72.31 % का मुनाफा है.
‘हिट’ का दर्जा पाने के लिए, ‘जेलर 2’ (हिंदी) को 52 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई करनी होगी. गौरतलब है कि रणबीर की ‘रामायण’ की रिलीज़ में अभी 5 दिन बाकी हैं, इसलिए इस फिल्म के पास पूरी तरह से ‘हिट’ बनने का मौका है. देखने वाली बात होगी कि ये ऐसा कर पाती है या नहीं.
