Headlines

नेशनल कांफ्रेंस में खुलेआम बगावत! फारूक अब्दुल्ला से मिलेंगे नाराज MLA


जम्मू कश्मीर के सत्तारूढ़ दल नेशनल कांफ्रेंस में बगावत के सुर देखने को मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पार्टी में अब दो गुट बनते नजर आ रहे हैं. एक सीएम के साथ है और दूसरा सीएम के खिलाफ. बताया जा रहा है कि नाराज गुट वाले विधायक आज पार्टी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात कर सकते हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी मिली है कि नाराज गुट का कहना है कि उनके पास 17-18 नहीं, बल्कि 25 विधायक हैं. सभी ने एकजुट रहने का वादा किया है. ऐसे में अब  पार्टी में सीएम उमर अब्दुल्ला के खिलाफ सियासी माहौल बन रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 

NC ने नकारी थीं फूट की अटकलें 

इससे पहले 31 अक्टूबर को नेशनल कांफ्रेंस ने पार्टी में फूट की सभी अटकलों को खारिज कर दिया था. पार्टी की ओर से कहा गया था कि 18 से अधिक विधायकों की एक कथित ‘गुप्त बैठक’ और राजनीतिक सलाहकार तथा उप-मुख्यमंत्री को हटाए जाने की मांग की खबरें गलत हैं. 

यह भी पढ़ें: अनंतनाग में नमाज के दौरान मस्जिद पर हुआ पथराव, हिरासत में 4 लोग

श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय ‘नवा-ए-सुबह’ में आनन-फानन में बुलाई गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के प्रांतीय अध्यक्ष (कश्मीर) शौकत अहमद मीर ने ‘बगावत’ की सभी खबरों को महज अटकलें करार दिया था. उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत पर अभी बात नहीं हो सकती, क्योंकि पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सहित नेशनल कॉन्फ्रेंस का पूरा नेतृत्व निजी कारणों से राज्य से बाहर है.

शौकत ने कहा, “जनता के बीच ऐसी अटकलें हैं कि कुछ विधायक कैबिनेट फेरबदल से खुश नहीं हैं, लेकिन पार्टी सरकार के साथ खड़ी है और सभी नेता पार्टी के साथ हैं.” उन्होंने आगे कहा कि एक सामान्य ‘लंच’ (दोपहर के भोजन) की घटना को बेवजह बहुत बड़ा रूप दे दिया गया है. “गुप्त बैठक होने की बात कही जा रही थी, लेकिन वहां मौजूद नेताओं ने बताया कि उन्हें सिर्फ लंच के लिए बुलाया गया था और वहां ऐसा कुछ भी चर्चा में नहीं आया, जैसा कि बताया जा रहा है.”

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को महबूबा मुफ्ती ने कुछ यूं दी शादी की मुबारकबाद, क्या कहा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *