Headlines

देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट


दिल्ली-एनसीआर के वायु प्रदूषण की सर्दियां आते ही चर्चा शुरू हो जाती है, लेकिन देश के सबसे वायु प्रदूषित शहरों की लिस्ट में तीन पंजाब से हैं. अहम बात यह है कि सोमवार (2 नवंबर) को हवा की स्थिति और ज्यादा खराब हो गई. पंजाब का फरीदकोट देश के सबसे खराब AQI वाली जगहों की लिस्ट में सोमवार को टॉप पर रहा. फरीदकोट का AQI 844 तक पहुंच गया. वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद AQI 648 रहा. चेन्नई और बेंगलुरु की हवा काफी ज्यादा साफ रही.

देश के सबसे ज्यादा एक्यूआई वाली जगहों की बात करें तो इसमें टॉप पर पंजाब का फरीदकोट है. यहां सोमवार को खबर लिखने तक 844 AQI था. वहीं दूसरे नंबर पर पंजाब का भटिंडा रहा. यहां 830 AQI था. इसी तरह पंजाब का अमृतसर तीसरे नंबर पर रहा. यहां 739 AQI रहा.  चौथे नंबर पर हरियाणा का करनाल रहा. यहां 659 AQI रहा.

गाजियाबाद-नोएडा का कितना रहा AQI

अगर देश के अन्य बड़े शहरों की बात करें तो गाजियाबाद का AQI 648 रहा. गाजियाबाद सोमवार को भारत के सबसे खराब हवा वाले शहरों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर रहा. नोएडा का AQI 433 तक पहुंच गया. दिल्ली का AQI 418 रहा. वहीं गुरुग्राम का AQI 361 रहा. एनसीआर का पूरा हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में है. ठंड का मौसम आते ही यहां AQI और ज्यादा बढ़ जाता है. 

AQI के मामले में बड़े शहरों की लिस्ट

  • गाजियाबाद – 648
  • नोएडा – 433
  • दिल्ली – 418
  • गुरुग्राम – 361
  • पटना – 174
  • रांची – 163
  • लखनऊ – 160
  • मुंबई – 156
  • कोलकाता – 151
  • हैदराबाद – 150
  • चेन्नई – 97
  • बेंगलुरु – 87

बेंगलुरु-चेन्नई साफ हवा के मामले में टॉप पर

कर्नाटक के बेंगलुरु की हवा काफी ज्यादा साफ रही. यहां सोमवार को 87 AQI रहा. जबकि चेन्नई का AQI 97 रहा. इसके बाद हैदराबाद की बात करें तो यहां 150 AQI रहा. इसी तरह कोलकाता का AQI 151 रहा. मुंबई का 156 और लखनऊ का 160 AQI रहा. वहीं अगर वाराणसी की बात करें तो 182 AQI दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें : ‘प्रियंका को बोलने नहीं दिया’, BJP का इंडिया गठबंधन में मतभेद का दावा, राहुल पर तंज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *