शादी-ब्याह के माहौल में आजकल कोल्ड फायर और स्पार्कल गन से टशन दिखाना आम बात हो गई है, लेकिन जरा सी लापरवाही कैसे बड़े हादसे में तब्दील हो सकती है, इसका एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शादी के स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बेहद खुश नजर आ रहे थे और मेहमान उनके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे. तभी दूल्हे के पीछे खड़े एक दोस्त ने स्टाइल मारने के चक्कर में सीधे दुल्हन के सिर की तरफ करके स्पार्कल फायर गन ट्रिगर कर दी.
चेहरे के ठीक पास से निकली आग, जले दुल्हन के बाल
वायरल क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि सफेद कोट पहने दूल्हे का दोस्त हाथ में गन लेकर बिल्कुल पास से सीधे दुल्हन की तरफ प्वाइंट करता है. जैसे ही गन से तेज शोलों और चिंगारियों का बवंडर निकलता है, वह सीधे दुल्हन के सिर और चेहरे से टकराता है. अचानक लगी इस आग से दुल्हन के बाल झुलस जाते हैं और वह अपनी जान बचाने के लिए बुरी तरह झटपटाहट में झुक जाती है.
माहौल पलक झपकते ही खुशी से खौफ में बदल जाता है. दुल्हन को आग की चपेट में आता देख दूल्हा और स्टेज पर खड़े बाकी रिश्तेदार घबराकर इधर-उधर भागने लगते हैं.
असली हादसा या AI का कमाल? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
यह खौफनाक वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया, यूजर्स हैरान रह गए. हालांकि, वीडियो में गन की पोजीशन, आग की लपटों के अचानक निकलने और लोगों के रिएक्शंस को देखकर कई यूजर्स इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI Generated Video) भी बता रहे हैं.
नेटिजन्स का मानना है कि वीडियो में कुछ विजुअल्स इतने अचानक और अजीब पैटर्न में बदलते हैं, जो एआई जनरेटेड कंटेंट का इशारा करते हैं. खैर, वीडियो चाहे असली हो या एआई-जनरेटेड, इसने शादी समारोहों में इस तरह के खतरनाक पटाखों के इस्तेमाल पर एक बार फिर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
नेटिजन्स के रिएक्शंस: ‘दोस्त है या दुश्मन?’
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोग कमेंट सेक्शन में जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं:
“अरे भाई! यह दोस्त है या दूल्हे का दुश्मन? इतने पास से कोई गन चलाता है क्या?”
“एआई का जमाना है, समझ ही नहीं आता कौन सा वीडियो असली है और कौन सा फेक.”
“अगर यह वीडियो असली है, तो ऐसे दोस्तों को शादी में बुलाना ही बंद कर देना चाहिए.”
यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
