Headlines

KWK9: करीना कपूर ने खुद को बताया नंबर 1 एक्ट्रेस, सैफ अली खान बोले- ‘दूसरों को भी…’


करण जौहर अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 9 होस्ट कर रहे हैं, जो कि इस शो का आखिरी सीजन है. इसका हर एपिसोड काफी मजेदार जा रहा है. ऐसे में अब इसका आने वाला एपिसोड और भी मजेदार होने वाला है. वजह है कि शो में करीना कपूर और सैफ अली खान साथ में आने वाले हैं.

‘कॉफी विद करण 9’ के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया गया है. इसे जियो हॉटस्टार के पेज से शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिलता है कि सैफ अली खान और करीना कपूर करण के सवालों का जवाब देते हैं और इसी बीच करीना खुद को इंडस्ट्री की नंबर 1 एक्ट्रेस बताती हैं, जिस पर सैफ अली खान ने मजेदार प्रतिक्रिया दी.

करीना के खुद को नंबर 1 बताने पर सैफ का रिएक्शन

‘कॉफी विद करण 9’ के नए प्रोमो में देख सकते हैं कि करण करीना कपूर से रैपिड फायर में सवाल करते हैं कि उनके अनुसार, इंडस्ट्री की नंबर 1 एक्ट्रेस कौन हैं? तो इस पर वो खुद का नाम लेती हैं और कहती हैं, ‘आपके सामने बैठी है.’ इस पर सैफ फट से बोलते हैं, ‘क्या आप दूसरों की प्रशंसा नहीं करती हैं?’ इस पर करीना ने कहा, ‘मैंने किया है. तुम ऐसा क्यों कह रहे हो?’ उनकी बातें सुनकर करण जोर से हंसने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘रामायणम्’ ने काटा गदर, बनी 2026 की बॉलीवुड की तीसरी हाईएस्ट एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म

प्रोमो में आगे देखा जा सकता है कि करण, सैफ और करीना के साथ मजेदार गेम्स भी खेलते नजर आते हैं. वहीं, करण कहते हैं, ‘नेपो बेबी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है…’, इस पर उनकी बात भी पूरी नहीं हो पाती है कि सैफ फट से कहते हैं, ‘ये आपकी वजह से हुआ है.’ इनकी इस मजेदार बातचीत में फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. लोग अब इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

‘किंग’ में शाहरुख खान संग दिखेंगी करीना कपूर?

बहरहाल, इसके अलावा करीना कपूर लंबे समय से चर्चा में हैं कि वो शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं. रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फिल्म में दोनों स्टार्स का डांस नंबर हो सकता है. ऐसे में किंग खान के 61वें बर्थडे पर करीना ने बड़ा हिंट दे दिया है. उन्होंने उन्हें जन्मदिन विश करते हुए एक डांस सीक्वेंस की फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों साथ में दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे किंग. किंगडम में हमेशा रूल करने वाला. चलिए साथ में डांस करते हैं. इंतजार नहीं हो रहा 24 दिसंबर का.’ उनकी इस पोस्ट के बाद ‘किंग’ एक्ट्रेस का शाहरुख के साथ डांस नंबर कंफर्म माना जा रहा है.

आपको बता दें कि फिल्म ‘किंग’ को 24 दिसंबर, 2026 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसमें शाहरुख खान के साथ ही दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत जैसे स्टार्स अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *