Headlines

‘लाफ्टर शेफ’ में सुनीता आहुजा की एंट्री ने बदला माहौल, मामी को देखते ही पैरों में गिर पड़ें कृष्णा अभिषेक


कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के परिवार में लंबे समय से चल रही अनबन अब खत्म होती नजर आ रही है.  उनकी मामी सुनीता आहूजा के साथ सालों पुराना विवाद अब सुलझ गया है. शो लाफ्टर शेफ के नए प्रोमो में इस सुलह की झलक देखने को मिली, जहां सुनीता आहूजा की एंट्री ने कृष्णा और कश्मीरा को चौंका दिया.

मामी सुनीता आहूजा को देखते ही पैरों में गिर पड़ें कृष्णा अभिषेक 
शो लाफ्टर शेफ के नए एपिसोड का प्रोमों आया है. जिसमें सुनीता आहूजा की झलक देखने को मिली. उनकी एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने जोर से कृष्णा अभिषेक का नाम पुकारते हुए सेट पर एंट्री की. उन्हें देखते ही कृष्णा और कश्मीरा शाह हैरान रह गए. और कुछ पल के लिए बिल्कुल चुप गए. 

इसके बाद कृष्णा तुरंत सब कुछ छोड़कर अपनी मामी के पैर छूने के लिए झुक गए. ये इमोशनल मोमेंट देख कश्मीरा की भी आंखें नम हो गई. वहीं सेट पर मौजूद बाकी लोग इस रीयूनियन को देखकर खुशी से हूटिंग और चीयर करते नजर आएं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ेंः ‘पार्टियों में थे साथ, लेकिन जरूरत पर गायब’ प्रेग्नेंसी में अकेली पड़ गई थीं रुबीना दिलैक, छलका दर्द

फैंस ने किया रिएक्ट
इस इमोशनल मोमेंट पर फैंस ने भी जमकर रिएक्ट किया. एक यूज़र ने लिखा, ‘ये कमाल है, अगर गोविंदा जी भी आ जाते तो शो और खास हो जाता.’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘कृष्णा अभिषेक  के लिए बहुत खुश हूं.’ एक और फैन ने लिखा, ‘कृष्णा के चेहरे की मुस्कान बता रही है कि वो कितने खुश हैं, आखिरकार इंतजार खत्म हुआ.’

बता दें, इससे पहले तीनों को पैपराजी के साथ भी बातचीत करते और एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया. सुनीता आहूजा ने इस मौके पर कहा, ’14 साल के बाद आज वनवास खत्म हुआ है.’ वहीं कश्मीरा शाह ने मजाक में कहा, ‘अब किसी और का शुरू होगा.’ सुनीता ने हंसते हुए जोड़ा, ‘किस-किस की जलेगी, भगवान ही जाने.’

कृष्णा अभिषेक ने इस रीयूनियन को लेकर कहा, ‘ये हमारे लिए बहुत बड़ा सरप्राइज़ था. हमें बिल्कुल नहीं पता था कि सुनीता आहूजा आज शो का हिस्सा बनने वाली हैं. उनका धन्यवाद कि उन्होंने इसके लिए हामी भरी. इसके साथ ही पिछले 12 सालों से चल रही सभी अफवाहों और खबरों पर अब विराम लग गया है.’

कहां से शुरु हुआ था विवाद?
दरअसल, मामा गोविंदा और कृष्णा के बीच विवाद की शुरुआत तब हुई थी, जब गोविंदा को टीवी पर कृष्णा के कुछ जोक्स पसंद नहीं आए. इसके बाद सुनीता आहूजा भी कृष्णा और उनके परिवार से दूर हो गईं. माना जाता है कि कश्मीरा शाह के एक पुराने ट्वीट जिसमें ‘पैसों के लिए नाचने वालों’ की बात कही गई थी से भी विवाद और बढ़ गया, जिसे गोविंदा पर तंज माना गया.

ये भी पढ़ेंः दूसरी बार मां बनने वाली है ‘देवों के देव… महादेव’ की ‘पार्वती’, पूजा बनर्जी ने पति और फैमिली को खास अंदाज में दी गुड न्यूज

समय के साथ ये तनाव और गहरा होता गया और दोनों तरफ से कई बयान सामने आए. कभी कृष्णा ने आरोप लगाया कि गोविंदा उनके बच्चों से मिलने अस्पताल नहीं आए, तो वहीं गोविंदा ने उन्हें बेईमान तक कह दिया. 2024 में सुनीता ने यहां तक कहा था कि वो ‘द कपिल शर्मा शो’ में इसलिए नहीं जातीं क्योंकि उसमें कृष्णा मौजूद रहते हैं.

हालांकि, हाल ही में जब गोविंदा के पैर में गलती से गोली लग गई, तब कृष्णा और कश्मीरा उनसे अस्पताल में मिलने पहुंचे. इसी के साथ लंबे समय से चला आ रहा ये पारिवारिक विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *