उत्तर प्रदेश में मानसूनी रफ़्तार खत्म होने के बाद अब धीरे-धीरे मौसम बदलने लगा है. प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क हो गया है और सुबह के समय अब कई जगहों पर कोहरा का असर भी दिखाई दे रहा हैं. मौसम विभाग ने यूपी में आज 4 नवंबर को भी प्रदेश के ज़्यादातर जिलों में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान जताया है. तापमान में भी अगले एक हफ्ते में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी के पश्चिमी और पूर्वांचल दोनों संभागों में अब बारिश का दौर खत्म होने के बाद मौसम शुष्क हो गया हैं. इन दिनों सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी महसूस हो रही हैं. दिन में मौसम साफ़ हो जाता है और खिली-खिली धूप निकलने से मौसम सामान्य हो जाता है. कहीं कोई बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान नहीं है. अगले कुछ दिन तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान हैं.
यूपी में अगले कुछ दिन शुष्क रहेगा मौसम
यूपी में अब धीरे-धीरे गुलाबी सर्दी का दौर शुरू होने जा रहा है. 5 नवंबर से 9 नवंबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है. अगले कुछ दिन स्थिति पूरी तरह से सामान्य और शुष्क बनी रहने की संभावना है. वेदर वार्निंग के नक्शे में प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन यानी नो वार्निंग ज़ोन में रखा गया है. अगले सात दिन में प्रदेश के अधिकत तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. जबकि न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान हैं.
‘UP में अब न फायरिंग, न दंगे और न कर्फ्यू… यही राम राज्य’, पीलीभीत में बोले CM योगी
राजधानी लखनऊ में भी आज मौसम शुष्क रहेगा और दिनभर खिली-खिली धूप रहेगी. धूप निकलने से बीते तीन दिनों के मुकाबले जनपद के अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई हैं. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान हैं. वहीं नोएडा, ग़ाज़ियाबाद में भी आज मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन, इन जिलों में ठंड का असर बढ़ने की वजह से हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है.
बीते 24 घंटों में मुज़फ़्फ़रनगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा हरदोई, उरई, मेरठ, बरेली भी प्रदेश के समसे ठंडे जिले रहे. जबकि झांसी में सबसे ज्यादा गर्म रहा. यहां का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं प्रयागराज, वाराणसी, बहराइच और आगरा में भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया.
