दिल्ली-एनसीआर में मौसम में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI), मंगलवार (3 नवंबर) को 350 रहा, जोकि बहुत खराब श्रेणी में आता है. अभी भी राजधानी के कई इलाकों में AQI का स्तर 400 के पार बरकरार है. वहीं, शहर का तापमान भी हर दिन धीरे-धीरे गिर रहा है.
मंगलवार (3 नवंबर) को शहर का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 1.4 डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि 1.1 डिग्री अधिक है. शहर में नमी का स्तर 65 से 100 प्रतिशत के बीच रहा.
ACP मनस्वी वशिष्ठ विवाद में HC ने संज्ञान लेने से किया इनकार, कहा याचिका दायर करें
आज कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज बुधवार (4 नवंबर) को मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है. भोर में हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन बढ़ते दिन के साथ ये कम होता जाएगा. विभाग के अऩुसार, आज अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच रहेगा. इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेंगी. दिन के समय हवा की गति थोड़ी बढ़ सकती है. विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं.
आज कितना है AQI का स्तर?
दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. यहां CPCB के रियल टाइम डेटा के अनुसार, आज सुबह 6 बजे सबसे अधिक AQI जहांगीरपुरी का है, जोकि 447 है. इसके बाद IIT दिल्ली का AQI 438, DTU में AQI 432, अलीपुर में AQI 419, आईटीओ में AQI 414, बवाना में AQI 408, और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का AQI 400 है. 400 ऊपर का AQI गंभीर श्रेणी में आता है, ऐसे में ये स्वस्थ लोगों को भी प्रभावित कर सकता है, जबकि पहले से बीमार लोगों के लिए परेशानियां बढ़ा सकता है. लोगों के लिए खुद का बचाव बहुत जरूरी है, बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें.
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम का हाल?
दिल्ली में सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा देखने को मिला. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दर्ज किया गया. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री और अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पश्चिमी हवाएं चलीं.
दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने टाला फैसला
