भारत और न्यूजीलैंड के बीच 04 नवंबर (बुधवार) से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. इससे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 3-2 से जीत हासिल की थी. वनडे सीरीज में शुभमन गिल भारत की कमान संभालेंगे. गिल शुरुआती 3 मैचों में कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी 2 वनडे में श्रेयस अय्यर भारत की कप्तानी करेंगे. सीरीज की शुरुआत से पहले नियमित कप्तान गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
गिल ने इस बात का जिक्र किया कि अगर चीजें उनके हाथ में होती, तो काफी कुछ अलग होता है. कुछ चोटिल खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन रहे हैं. टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम को काफी कमी खल रही है. तो आइए जानते हैं कि भारतीय कप्तान ने पीसी में क्या कुछ कहा.
‘अगर मेरे हाथ में होता…’
गिल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर यह मेरे हाथ में होता और सभी खिलाड़ी फिट होते, तो मैं चाहता कि वे सभी खिलाड़ी पूरी वनडे सीरीज खेलें, लेकिन दो टेस्ट मैच भी बहुत जरूरी हैं. अगर यह पहले वनडे, फिर टी20 और फिर टेस्ट होता, तो हम अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ सभी पांच वनडे मैच खेल सकते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके क्योंकि वनडे सीरीज और टेस्ट मैचों के बीच का गैप बहुत कम था.
बता दें कि सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों में गिल और केएल राहुल जैसे कई अन्य खिलाड़ी भारत का हिस्सा नहीं होंगे. वनडे 15 नवंबर को खत्म होंगे और टेस्ट सीरीज का आगमन 19 नवंबर से होगा. दोनों सीरीज में गैप कम है, जिसके चलते कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा.
भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि वनडे और टेस्ट सीरीज दोनों बहुत जरूरी हैं, लेकिन बदकिस्मती से हम टी20 और टेस्ट के बीच में वनडे खेल रहे हैं और टेस्ट टीम के खिलाड़ियों को आखिरी दो वनडे मैच छोड़ने पड़ रहे हैं.
पहले 3 वनडे के लिए भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर [वीसी], केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए).
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.
यह भी पढ़ें: रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया
