भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर अक्सर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिलता है. इस बार भी दुबई में होने वाली बॉक्सिंग फाइट से पहले कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, लेकिन मुकाबला शुरू होने से पहले ही स्टेज पर विवाद हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भारतीय इन्फ्लुएंसर और बॉक्सर मनीष शर्मा पाकिस्तानी बॉक्सर रहीम परदेसी को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. इस घटना के बाद वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.
फेस-ऑफ के दौरान बढ़ा दोनों बॉक्सरों का विवाद
यह पूरा मामला दुबई में आयोजित फ्यूरी बाय द सी-MUKA बॉक्सिंग इवेंट का बताया जा रहा है. यहां भारतीय इन्फ्लुएंसर-बॉक्सर मनीष शर्मा, जिन्हें हाफ इंजीनियर के नाम से भी जाना जाता है, अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी रहीम परदेसी के साथ फेस-ऑफ के लिए स्टेज पर पहुंचे थे. दोनों को 6 नवंबर को दुबई के निक्की बीच पर बॉक्सिंग मुकाबले में आमने-सामने होना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान रहीम ने कथित तौर पर मनीष को अपनी बातों और इशारों से उकसाया. देखते ही देखते दोनों के बीच माहौल गर्म हो गया और मनीष ने रहीम को स्टेज पर ही थप्पड़ मार दिया. यह सब वहां मौजूद लोगों के सामने हुआ.
यह भी पढ़ें :ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत संभाला मामला
वीडियो में देखा जा सकता है कि थप्पड़ पड़ने के बाद दोनों बॉक्सर एक-दूसरे के सामने खड़े हैं. आसपास मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ जाते हैं. उन्होंने दोनों को अलग किया, ताकि विवाद और न बढ़े. कार्यक्रम में मौजूद सुरक्षा टीम की वजह से मामला वहीं संभल गया. दरअसल, यह कार्यक्रम आने वाली फाइट के प्रचार के लिए आयोजित किया गया था, लेकिन आमने-सामने की इस मुलाकात ने मुकाबले से पहले ही सुर्खियां बटोर लीं. अब 6 नवंबर को होने वाली फाइट को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है.
Surgical Strike – Indian influencer-boxer Manish Sharma (aka Half Engineer) slapped a Pakistani boxer Rahim Pardesi 😂😂👏👏 The Boxing Fight is scheduled for November 6th in Dubai https://t.co/cOmhEIsB2U
— Rosy (@rose_k01) November 3, 2026
वायरल वीडियो पर यूजर्स दे रहे मजेदार प्रतिक्रियाएं
मनीष शर्मा और रहीम परदेसी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग मनीष के इस कदम को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इसे मुकाबले से पहले का ड्रामा बता रहे हैं. वहीं कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में इसे सर्जिकल स्ट्राइक तक कह दिया. कुछ यूजर्स का कहना है कि असली जवाब तो अब 6 नवंबर को रिंग में मिलेगा. फिलहाल इस वीडियो ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है.
यह भी पढ़ें : बेंगलुरु की भागदौड़ छोड़ गोवा शिफ्ट हुआ कपल, खर्च सुन उड़े होश
