Headlines

दिवाली से पहले उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, धामी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता


उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा. बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा. इस फैसले से राज्य के हजारों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा.

दरअसल, केंद्र सरकार ने भी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का DA 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो गया था. केंद्र का यह फैसला भी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी है.

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, नदी में गिरी यात्रियों की गाड़ी; 4 की मौत

अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इससे राज्य कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के बीच कुछ आर्थिक राहत मिलेगी.

इन कर्मचारियों को भी मिलेगा फायदा

धामी सरकार के इस फैसले का लाभ सिर्फ राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा. स्थानीय निकायों में काम करने वाले पात्र कर्मचारियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा मिलेगा.

इस फैसले का लाभ सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राज्य विश्वविद्यालयों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में काम करने वाले पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा. इसके अलावा यूजीसी वेतनमान के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा मिलेगा. यानी सरकार ने DA बढ़ोतरी का दायरा कई शैक्षणिक संस्थानों तक बढ़ाया है.

लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर, बताया ‘ढोंगी-पाखंडी व्यापारी’

चार महीने का नकद एरियर भी मिलेगा

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2026 से मिलेगा. वहीं, 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक के DA के अंतर की राशि कर्मचारियों को नकद एरियर के रूप में दी जाएगी. इस फैसले से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी के साथ पिछले चार महीनों का बकाया भी मिलेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *