सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का गाना हाल ही में रिलीज हुआ था. इस गाने का टाइटल ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ है. इसमें चित्रांगदा सिंह ने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की है. सॉन्ग में दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री दिखाई गई है.
इस गाने के लिरिक्स कुछ इस तरह थे- ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी का फैन हो गया हूं, दो पेग पीके ऐरोप्लेन हो गया हूं.’ ‘मातृभूमि’ एक देशभक्ति फिल्म है. इसलिए फिल्म में इस तरह के गाने पर लोगों ने आपत्ति जताई और इसकी आलोचना शुरू हो गई. अब इस आलोचना पर सलमान खान ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी राय सामने रखी है.
सलमान बोले – आर्मी का नौजवान ‘संदेशे आते हैं’ हमेशा तो नहीं गाएगा
सलमान खान ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तेरी सेक्सी ब्यूटी पर हो रही आलोचना के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘अब हर आर्मी का नौजवान – मेरे देश की धरती सोना उग ले, उग ले हीरे मोती, हमेशा तो ये नहीं गाएगा ना कि संदेशे आते हैं.’
भाईजान ने आगे कहा, ‘वो कभी ‘काला चश्मा’, ‘शावा-शावा’ ये सब भी तो गाएगा. ‘ऊंची है बिल्डिंग’ ये गाने होते हैं न, फिल्म है ये और हमारी फिल्म का सिचुएशन कुछ और ही है.’
यहां सुने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ सॉन्ग:
सलमान के लिए फिल्म का बजट नहीं, कहानी रखती है मायने
‘मातृभूमि’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब सलमान खान से पूछा गया कि क्या फिल्म लेने से पहले उन्हें ये बात ध्यान में रखनी पड़ती है कि वो कितने बड़े सुपरस्टार है या वो इस स्टेज पर भी ‘तेरे नाम’ या ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ जैसी सिंपल फैमिली फिल्में भी करेंगे. उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘अगर मुझे कुछ पसंद आएगा तो मैं जरूर करूंगा, जैसे मुझे ट्यूबलाइट बहुत पसंद आई थी.’
‘मातृभूमि’ के बारे में
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को पहले बैटल ऑफ गलवान नाम दिया गया था. लेकिन फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिल पाई थी, जिसके बाद फिल्म का नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ किया गया. सेंसर बोर्ड की रुकावटों के कारण फिल्म की कहानी में फेरबदल किया गया और लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा दोबारा शूट किया गया. अब इस फिल्म को सरकार से नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट मिल चुका है. अब ये फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमा में रिलीज हो रही है.
