Headlines

बिहार में पुलिस जवान भी सुरक्षित नहीं! स्मैक तस्करों ने ले ली जान


बिहार में सीएम सम्राट के ‘अपराध और अपराधी खत्म’ वाले दावों पर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, जहानाबाद में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव की लाश मिली है. उनका शव आज शनिवार (7 नवंबर 2026) को काको थाना क्षेत्र के नदियावां गांव के पास दरधा नदी से बरामद हुआ. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक और आक्रोश है.

खबर है कि धनेश्वर यादव गुरुवार (5 नवंबर 2026) देर शाम नगर थाना क्षेत्र के एसएस कॉलेज इलाके में स्मैक तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने निकले थे. इसी दौरान वह रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए. पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी. शनिवार (7 नवंबर 2026) को उनका शव दरधा नदी में मिला. धनेश्वर मूल रूप से आरा जिले के शुभकारनगंज के रहने वाले थे. वह जहानाबाद नगर थाना में टाइगर मोबाइल जवान के रूप में तैनात थे.

यह भी पढ़ें- बिहार विधान परिषद में नौकरी पर लटकी तलवार, 43 कर्मियों की होगी जांच

नदी से बरामद हुआ शव और सरकारी पिस्टल

शव मिलने की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने नदी से शव बाहर निकलवाया. जवान का सरकारी पिस्टल, मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने जांच की. माना जा रहा है कि स्मैक तस्करों ने ही जवान की हत्या की है.

IG और SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, एसपी कोटा किरण कुमार, एएसपी मनोज पांडेय और एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और जांच से जुड़ी जानकारी ली. पुलिस जवान की मौत के बाद इलाके में भी तनाव और चर्चा का माहौल है.

चार आरोपी गिरफ्तार, नशे के नेटवर्क पर कार्रवाई

एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. एसपी ने कहा कि सूखे नशे के नेटवर्क पर भी प्रहार किया जाएगा. फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह को वाराणसी में इसलिए नहीं मिली एंट्री! घंटों इंतजार के बाद मायूस लौटे समर्थक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *