Happy Govardhan Puja 2026 Wishes: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) का पावन पर्व इस वर्ष 10 नवंबर 2026 को देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है. दिवाली के ठीक अगले दिन पड़ने वाला यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र देव के अहंकार को तोड़ने और गोकुलवासियों की रक्षा के लिए अपनी कनिष्ठिका उंगली पर विशाल गोवर्धन पर्वत उठाने की पावन स्मृति में मनाया जाता है.
इस विशेष दिन पर घर-आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है, साथ ही गौ-माता की सेवा और भगवान श्रीहरि को छप्पन भोग (अन्नकूट) अर्पित करने की सदियों पुरानी परंपरा है.
गोवर्धन पर्व के दिन लोग गाय गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा-पाठ करते हैं और अन्नकूट का प्रसाद बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करते हैं. इस शुभ दिन अगर आप अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं और इसके लिए मैसेज या फोटोज ढूंढ रहे हैं तो यहां देखिए गोवर्धन पूजा के खूबसूरत बधाई संदेश.
श्रीकृष्ण का नाम लो, जीवन संवर जाएगा,
गोवर्धन पूजा का पर्व खुशियां लेकर आएगा.
गोवर्धन पूजा की ढेरों शुभकामनाएं…
छोटे से पर्वत को उंगली पर उठाने वाला,
हर संकट से हमें बचाने वाला
श्रीकृष्ण की कृपा सदा बनी रहे,
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

धरती पर जब-जब संकट आया,
कृष्ण ने गोवर्धन उठाकर हमें बचाया.
उसके प्रेम में लीन रहो,
हर दिन गोवर्धन पूजा सा हो!

जो आप मांगें उससे अधिक पाएं
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं,
गोवर्धन पूजा 2026 की शुभकामनाएं!
प्रेम से जो ले कृष्ण का नाम,
पूरे होंगे सारे अधूरे काम,
आज काम न करना कोई दूजा,
आज तो करनी है गोवर्धन पूजा.
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

लोगों की रक्षा करने
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया.
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2026

घमंड तोड़ इंद्र का
प्रकृति का महत्व समझाया
ऊंगली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
