Headlines

‘फोटो खींच लो फिर कहोगे बनती नहीं है…’, सचिन पायलट से हाथ मिलाकर पत्रकार से बोले अशोक गहलोत


दिल्ली में बुधवार (22 अप्रैल) को कांग्रेस मुख्यालाय में ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक है. इस मीटिंग में शामिल होने के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं. इस बीच एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी चर्चा दिल्ली से राजस्थान तक शुरू हो गई है.

दरअसल, कांग्रेस की ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में अशोक गहलोत सचिन पायलट एक साथ पहुंचे. गहलोत की गाड़ी रुकते ही सचिन पायलट उनसे मुलाकात करने पहुंचे, तब ही सचिन पायलट से हाथ मिलाते हुए वहां मौजूद पत्रकारों से अशोक गहलोत बोले कि फोटो ले लो फिर कहोगे कि बनती नही हैं फिर सचिन पायलट समेत वहां मौजदू सभी लोग हंसने लगे.

इसके बाद मुस्कुराते हुए पत्रकारों से सचिन पायलट ने कहा कि पीछे-पीछे और कौन आ रहा था. वहीं अशोक गहलोत ने कहा कि और कैसे बताएं आपको. इस बीच एक पत्रकार ने कहा कि यही चाहिए.

बता दें कि बैठक में शामिल होने के लिए नेता विपक्ष राहुल गांधी, ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरपर्सन अनिल जयहिंद, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, बीके हरिप्रसाद सहित तमाम बड़े नेता पहुंच चुके हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *