Headlines

LAC पर भारत दिखाएगा अपनी ताकत, दुश्मनों के उड़ेंगे होश! बड़ा सैन्य अभ्यास


भारतीय वायुसेना (IAF) उत्तराखंड में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब एक सप्ताह का बड़ा और कड़ा युद्धाभ्यास करने जा रही है.चीन सीमा के पास भारत ने अपनी सैन्य ताकत दिखाने की पूरी तैयारी कर ली है. इसके लिए 13 से 21 नवंबर तक क्षेत्र के हवाई क्षेत्र (Airspace) पर प्रतिबंध लगाते हुए नोटम (NOTAM) जारी किया गया है. उत्तराखंड के आसमान में 13-21 नवंबर तक वायुसेना का एक हफ्ते का हाई इटेंसिटी हवाई अभ्यास होगा. इस एक्सरसाइज में दुश्मन के किसी भी हमले का जवाब देने की तैयारियों को परखा जाएगा.

भारतीय वायुसेना अपनी युद्ध क्षमता और हिमालयी इलाकों में ऑपरेशन करने की ताकत का टेस्ट करेगी. इस एक्सरसाइज के दौरान आसमान में फाइटर जेट की गर्जना सुनाई देगी.इस एक्सरसाइज के साथ भारत उन लोगों को साफ संदेश दे रहा है जिसने देश की सीमाओं पर नजर रखी हुई है.

लड़ाकू विमानों होंगे शामिल
इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के मुख्य लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे. यह अभ्यास हिमालय के कठिन इलाकों में विमानों की तेजी, हवा में दूर तक निशाना साधने (BVR) की क्षमता और ज्यादा ऊंचाई पर इंजन के प्रदर्शन को परखने के लिए किया जा रहा है. पूर्व और उत्तर सीमा की तुलना में अक्सर कम चर्चा में रहने वाले इस ‘मिडिल सेक्टर’ में भारत ने पिछले कुछ समय में हवाई अड्डों, बुनियादी ढांचे और निगरानी तंत्र को काफी मजबूत किया है. इस अभ्यास से एडवांस लैंडिंग ग्राउंड्स (ALG) का इस्तेमाल करने, सैनिकों को तेजी से एक घाटी से दूसरी घाटी भेजने और रसद पहुंचाने की क्षमता को जांचा जाएगा.

अभ्यास के कारण कुछ नियमित नागरिक उड़ानों के रास्ते प्रभावित होंगे. इसीलिए वाणिज्यिक एयरलाइंस को सलाह दी गई है कि वे पहले से वायुसेना से तालमेल बनाकर अपना शेड्यूल बदल लें ताकि देरी से बचा जा सके.

क्या होता है नोटम

नोटम आसमान के लिए जारी एक तरह का अलर्ट या निर्देश है.जब आसमान में किसी इलाके को कुछ समय के लिए बंद करना हो जैसे सैन्य अभ्यास, मिसाइल टेस्टिंग, एयर शो या सुरक्षा कारणों के चलते इसे जारी किया जाता है.इसका मकसद पायलटों को पहले से चेतावनी देना ताकि उड़ानें सुरक्षित रहें. रूट समय पर बदला जा सके और किसी भी तरह के हादसे या सैन्य गतिविधियों से टकराव को टाला जा सके.

ये भी पढ़ें: ‘झूठे और बेबुनियाद’, पन्नू केस पर भारत सख्त, आरोपों पर दिया सख्त जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *