सोशल मीडिया पर जब देसी गानों पर हुस्न और डांस का तड़का लगता है, तो रील्स का वायरल होना तय होता है. हाल ही में एक ऐसा ही मसालेदार और धमाकेदार डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है. खुले मैदान में, रात के वक्त एक हसीना ने अपनी रेशमी साड़ी और खुले बालों में ऐसा डांस किया कि देखने वालों की नजरें उन्हीं पर टिक गईं. वीडियो देखकर यूजर्स का दिल भी जोर जोर से धक धक होने लगा है.
‘धां-धां’ बीट्स पर इस सुंदरी के एक्सप्रेशन्स और कातिलाना मूव्स को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स बार-बार इस वीडियो को लूप पर देख रहे हैं.
खुले आसमान तले लगी ठुमकों की महफिल
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्क या मैदान के माहौल में जहां आसपास लोग घूम रहे हैं, वहीं यह हसीना ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी पहने पूरे ग्रेस के साथ डांस करती नजर आ रही है. उनके चेहरे की मुस्कान, हाथों की लचक और कमर के झटके इतने परफेक्ट हैं कि हर कोई उनकी अदाओं पर फिदा हो गया है. बिना किसी भारी-भरकम स्टेज या तामझाम के, बस अपनी सादगी और डांस के दम पर उन्होंने पूरे मैदान की महफिल लूट ली.
नेटिजन्स हुए दीवाने… ‘एक तो हुस्न, ऊपर से साड़ी… जान ही ले लोगी क्या’
सोशल मीडिया पर इस डांस रील के आते ही कमेंट्स और लाइक्स की बाढ़ आ गई है…यूजर्स वीडियो को देखकर अपना दिल हार बैठे हैं और वीडियो को लेकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कोई लड़की की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है तो कोई लड़की के ठुमकों का दिवाना हो गया है. कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है.
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, “साड़ी में डांस का ग्रेस ही अलग होता है, क्या अदाएं और क्या मूव्स हैं.”
दूसरे यूजर ने लिखा, “धां-धां गाने पर इससे बेहतर और खूबसूरत डांस रिदम नहीं हो सकती, दिन बन गया देख कर.”
वहीं कई लोगों ने कहा कि हसीना की सादगी और नजाकत ने पूरे वीडियो में आग लगा दी है.
यह भी पढ़ें: Chain Snatching: मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो
