सोशल मीडिया पर आए दिन भारतीय जुगाड़ू दिमाग के ऐसे-ऐसे अनोखे नमूने देखने को मिलते हैं कि बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी अपना सिर पकड़ लें. अकसर लोग बिना किसी आधुनिक मशीन के घर की चीजों से ही कमाल कर दिखाते हैं. हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा ही हैरतअंगेज देसी जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने बिना फ्रिज और बिना किसी आइसक्रीम मेकर मशीन के, सिर्फ छत वाले पंखे की मदद से आइसक्रीम जमा दी.
इस अतरंगी और दिमाग घुमा देने वाली ट्रिक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं और कह रहे हैं “वाह दीदी! भारत में टैलेंट की वाकई कोई कमी नहीं है.”
दूध पकाया, डिब्बे में भरा और सीलिंग फैन से बांध दिया
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सबसे पहले बालकनी में एक बड़े पतीले में दूध को अच्छे से उबालकर गाढ़ा करती है. इसके बाद उसमें चीनी और कुल्फी का सारा सामान मिलाकर एक छोटे स्टील के ढक्कनदार डब्बे में भर देती है. असली खेल इसके बाद शुरू होता है! महिला उस स्टील के डब्बे को एक प्लास्टिक के टब में बर्फ और नमक के टुकड़ों के बीच में बिल्कुल कसकर सेट कर देती है. फिर टब को रस्सी से बांधकर सीधे कमरे के सीलिंग फैन से लटका देती है. जैसे ही पंखा फुल स्पीड में चालू किया जाता है, टब और डब्बा गोल-गोल मथानी की तरह घूमने लगते हैं. मक्खन की तरह लगातार घूमने और बर्फ की ठंडक मिलने से डब्बे के अंदर की कुल्फी एकदम परफेक्ट जम जाती है.
यह भी पढ़ें: Chain Snatching: मुंबई में सोसायटी के अंदर महिला से लूट, वायरल हो रहा वीडियो
देसी ‘कौशल’ देखकर चकराया नेटिजन्स का सिर
बिना किसी फ्रीजर के पंखे से आइसक्रीम जमाने का यह अनोखा तरीका देखकर इंटरनेट यूज़र्स की हंसी भी नहीं रुक रही और वे तारीफ भी कर रहे हैं…
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “इतना दिमाग अगर हम लोग पढ़ाई में लगा लेते तो आज NASA में होते.”
दूसरे यूजर ने लिखा, “इसे कहते हैं असली 21वीं सदी का देसी जुगाड़, अब बिल भरने और फ्रिज खरीदने की भी जरूरत नहीं.”
वहीं कई लोगों ने इसे घर पर न आजमाने की सलाह देते हुए कहा कि पंखे से टब छूट गया तो कमरे का कबाड़ा हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: Viral Video: रॉकेट सी टक्कर के बाद हवा में उछला शख्स, उठा तो यूजर्स बोले- रखवाला उपरवाला
