Headlines

हार्दिक पांड्या की एंट्री, अब पंजाब ने IPL 2027 के लिए जारी किया कप्तान का नाम


आईपीएल 2027 से पहले बहुत बड़ा ट्रेड देखने को मिला. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए, जबकि पंजाब के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में आ गए. हार्दिक की पंजाब में एंट्री होते ही कप्तानी को लेकर चर्चा तेज हो गई थी. हार्दिक 2022 से आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने 2 साल गुजरात टाइटंस की कमान संभाली और फिर अगले तीन साल मुंबई के कप्तान रहे. अब हार्दिक की एंट्री के साथ पंजाब ने आगामी सीजन के कप्तान का नाम जारी कर दिया है. 

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर हार्दिक को लेकर पोस्ट शेयर की. इसमें हार्दिक पंजाब की जर्सी में नजर आए. इसी के साथ अगले सीजन के कप्तान नाम भी जारी हुआ. कैप्शन में लिखा गया, “मेरा कप्तान. श्रेयस. मेरा कोच. रिकी. मेरी टीम. पूरा पंजाब. मैं आपके पीछे खड़ा हूं.”

श्रेयस अय्यर ही रहेंगे कप्तान

इस पोस्ट के साथ साफ हो गया कि श्रेयस अय्यर ही पंजाब किंग्स के कप्तान रहेंगे. 2022 सीजन के बाद 2027 का पहला ऐसा आईपीएल होगा, जहां हार्दिक एक खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे. इससे पहले जब हार्दिक गुजरात टाइटंस का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस में गए थे, तब वहां उनकी कप्तान के रूप में एंट्री हुई थी. 

2025 से पंजाब किंग्स के कप्तान हैं श्रेयस अय्यर 

श्रेयस अय्यर को पंजाब ने 2025 आईपीएल के लिए मेगा ऑक्शन में खरीदा था. इसके साथ उन्हें कप्तानी सौंपी गई थी. वह 2 सीजन (2025 और 2026) टीम की कमान संभाल चुके हैं. अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. टीम फाइनल तक पहुंची थी. 

श्रेयस अय्यर का आईपीएल करियर 

नजर डालें अय्यर के आईपीएल करियर पर, तो अब तक उन्होंने 147 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 145 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 35.83 की औसत और 136.72 के स्ट्राइक रेट से 4229 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 32 अर्धशतक निकले. उनका हाई स्कोर 101* रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने छोड़ा साथ, अब MI का अगला कप्तान कौन? लिस्ट में 4 नाम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *