Headlines

Video Viral: हाथी का खौफनाक हमला, बाइक सवार की बाल-बाल बची जान; वीडियो वायरल


जंगलों के आसपास से गुजरने वाली सड़कों पर सफर करना कई बार जितना खूबसूरत होता है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है. खासकर उन इलाकों में जहां जंगली जानवरों की आवाजाही रहती है. रात के समय सड़क पर अचानक किसी बड़े जानवर का सामने आ जाना वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. उत्तराखंड के देहरादून में हाल ही में हुई ऐसी ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जहां एक जंगली हाथी ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया. हाथी ने युवक को सड़क पर गिरा दिया और उसके ऊपर पैर रखकर आगे बढ़ गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख यूजर्स हैरान हो रहे हैं और युवक के बचने की खुशी मना रहे हैं.

अचानक सामने आया हाथी

यह घटना 11 नवंबर की देर रात देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के पास हरिद्वार-देहरादून हाईवे की बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से सड़क से गुजर रहा था. इसी दौरान जंगल की तरफ से आए हाथी का सामना उससे हो गया. हाथी अचानक बाइक की तरफ बढ़ा और युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला. देखते ही देखते बाइक सवार सड़क पर गिर गया. इसके बाद हाथी उसके बेहद करीब पहुंच गया. स्थिति इतनी खतरनाक हो गई कि हाथी ने जमीन पर पड़े युवक के सीने और पेट के ऊपर दो बार पैर रख दिया. आमतौर पर इतने भारी जानवर के पैरों के नीचे आने से किसी की भी जान जा सकती है, लेकिन इस मामले में युवक की किस्मत अच्छी रही. हाथी कुछ देर बाद वहां से हट गया और युवक अपनी जान बचाने में सफल रहा.

लोगों के शोर से जंगल की तरफ लौटा हाथी

घटना के दौरान आसपास से दूसरे वाहन भी गुजर रहे थे. हाथी को युवक के ऊपर खड़ा देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए. उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसी बीच वाहनों की हेडलाइट और लोगों की आवाजों के बीच हाथी सड़क से हटने लगा. इसके बाद हाथी ने सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ दी और जंगल की तरफ चला गया. उसके जाने के बाद युवक किसी तरह खड़ा हुआ. इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया.

यह भी पढ़ें: बांके बिहारी मंदिर के बाहर चप्पल चोरी, फिर जो हुआ देख चकराया लोगों का दिमाग

हाथियों के लिए संवेदनशील है यह इलाका

देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच का क्षेत्र जंगलों और जानवरों की आवाजाही के लिए जाना जाता है. इस इलाके के आसपास राजाजी टाइगर रिजर्व स्थित है. यहां हाथियों की आवाजाही आम बात है. हाथी भोजन, पानी और अपने रास्तों की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं. इस दौरान कई बार उन्हें सड़कें पार करनी पड़ती हैं. ऐसे में जंगल के आसपास रात और सुबह के समय वाहन की स्पीड कम रखना बेहतर होता है.

यूजर्स बोले- भगवान ने बचा लिया

वीडियो पर कई यूजर्स युवक की किस्मत की तारीफ कर रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे करिश्मा बोल रहे हैं, तो कुछ यूजर्स जानवरों के लिए चिंतित हो रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि युवक की किस्मत अच्छी थी, जो हाथी ने उस पर पांव नहीं रखा और वह सुरक्षित बच गया. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि इसके लिए स्थानीय प्रशासन को कुछ करना चाहिए, नहीं तो ऐसे हादसों से किसी दिन किसी व्यक्ति की जान चली जाएगी.

यह भी पढ़ें: खिड़की तोड़ कमरे में घुसा रॉकेट, जलकर राख हुआ सामान; वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *