Headlines

IPL 2027: SRH ने छोड़ा हर्षल पटेल का साथ, ट्रेड डील से इस टीम में हुई एंट्री!


इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए अगले महीने होने वाले ऑक्शन से पहले सभी टीमों को 17 नवंबर तक अपनी रिटेंशन लिस्ट देनी है. इससे पहले फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों का ट्रेड कर रही है, इसी कड़ी में हर्षल पटेल का नाम भी जुड़ने वाला है. ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद हर्षल को गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड करने जा रही है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि सनराइजर्स हैदराबाद पूरी तरह से कैश डील के लिए सहमत हो गई है. गुजरात टाइटंस 4 करोड़ रुपये में हर्षल पटेल को अपनी टीम में शामिल करेगी. बता दें कि आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में एसआरएच ने पटेल को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था. यानी अब उनका आईपीएल प्राइस आधा होने जा रहा है. इस ट्रेड डील के बाद गुजरात के पर्स से 4 करोड़ रुपये कम हो जाएंगे.

हर्षल पटेल ने 2012 में आईपीएल डेब्यू किया था. वह अभी तक 4 टीमों के लिए खेल चुके हैं. अगर ये डील फाइनल हो जाती है तो गुजरात टाइटंस पांचवीं टीम होगी, जिसके लिए वह खेलेंगे. इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेल चुके हैं.

हर्षल पटेल ने आईपीएल में 2 बार पर्पल कैप का अवार्ड जीता है. उन्होंने पहला पर्पल कैप अवार्ड 2021 में जीता था. आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने उस साल कुल 32 विकेट लिए थे. 2024 में दूसरी बार उन्होंने ये अवार्ड जीता, जब वह पंजाब किंग्स में थे. उस संस्करण उन्होंने 24 विकेट लिए थे.

आगामी संस्करण की सबसे बड़ी ट्रेड डील हाल ही में हुई है. मुंबई इंडियंस के कप्तान पंजाब किंग्स में गए हैं, बदले में अर्शदीप सिंह एमआई में चले गए हैं. कुलदीप यादव (अब लखनऊ में) और ऋषभ पंत (अब दिल्ली कैपिटल्स में) की भी अदला बदली हुई है.

यह भी पढ़ें- ‘भूल गया मैं…’, टॉस पर वैभव सूर्यवंशी को याद नहीं रही प्लेइंग 11; मजेदार वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *