Headlines

तेलुगु के दिग्गज एक्टर गिरी बाबू का निधन, चिरंजीवी समेत इन सितारों ने दी जताया शोक


साउथ सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. दिग्गज तेलुगु एक्टर गिरी बाबू को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका निधन हो गया है. वो 83 साल के थे, जब उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. 14 नवंबर को उन्होंने हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनकी मौत की खबर ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया है और हर कोई सदमे में है.

तेलुगु एक्टर गिरी बाबू फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर थे. उनका 5 दशकों स ज्यादा का फिल्मी करियर रहा, जिसमें उन्होंने 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. 

चिरंजीवी ने गिरी बाबू की मौत पर जताया शोक

गिरी बाबू की मौत पर एक्टर चिरंजीवी ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘जाने-माने अभिनेता गिरी बाबू के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा. अपनी बेहतरीन अदाकारी और अनोखे अंदाज के जरिए, तेलुगु फिल्म उद्योग में एक अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के रूप में उन्होंने जो योगदान दिया है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा.’

वो आगे लिखते हैं, ‘उनका जाना तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती. ईश्वर से प्रार्थना है कि वो उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ओम शांति.’

डायरेक्टर अनिल रविपुडी ने भी जताया दुख

इसके साथ ही डायरेक्टर अनिल रविपुडी ने भी गिरी बाबू की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘गिरी बाबू गारू एक बेहतरीन और बहुमुखी कलाकार थे, जिन्होंने अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के रूप में हमारे फिल्म इंडस्ट्री को कई तरह से समृद्ध किया. उनकी अनूठी शैली और यादगार अभिनय हमेशा सिनेमा प्रेमियों के दिलों में बसे रहेंगे. ईश्वर इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों को शक्ति प्रदान करें. उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना है. ओम शांति.’

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी दी श्रद्धांजलि

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी गिरी बाबू की मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और निर्माता गिरी बाबू का निधन अत्यंत दुखद है. प्रकाशम जिले के एक साधारण किसान परिवार में जन्मे गिरी बाबू ने पांच दशकों में 600 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और खलनायक, हास्य अभिनेता तथा चरित्र अभिनेता के रूप में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. मैं गिरी बाबू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.’

गिरी बाबू के बारे में

बहरहाल, अगर गिरी बाबू के बारे में बात की जाए तो उनका जन्म 8 जून 1943 को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के रविनुथला गांव में हुआ था. उन्होंने 1973 की फिल्म ‘जगमे माया’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. करियर के शुरुआती दौर में वो नेगेटिल रोल में नजर आए थे लेकिन बाद में अपने अभिनय अलग-अलग किरदारों से लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने एक्टिंग के साथ ही बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी काम किया था. गिरी बाबू ने कई फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था. उन्होंने ‘सिम्हा गरजना’, ‘मेरुपुदादी’ और ‘इंद्रजीत’ जौसी फिल्म को प्रोड्यूस किया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *