Headlines

सूरत में कपड़े के गोदाम में भीषण आग, मची अफरा-तफरी


गुजरात के सूरत जिले के सचिन इलाके में उन्न पटिया के पास कपड़ा कचरे से भरे एक खुले प्लॉट में भीषण आग लग गई. आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लॉट में बड़ी मात्रा में कपड़े का कचरा जमा था. ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैल गई.

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 से 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. कपड़ा कचरा जलने से आसमान में काले धुएं का घना गुबार दिखाई दिया. आसपास के इलाके में धुआं फैल गया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *