Headlines

इस साल रिलीज नहीं होगा ‘पंचायत 5’, फुलेरा की कहानी के लिए फैंस को करना होगा इंतजार


प्राइम वीडियो के एक नए कदम ने अपने शो ‘पंचायत’ के फैंस को इसकी आगे की कहानी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है. प्लेटफॉर्म की ओर से शेयर  किए गए एक ख़ास संदेश ने दर्शकों के बीच अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है. अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या दर्शकों का पसंदीदा शो एक और सीज़न के साथ वापसी करेगा या नहीं?

यह पूरी घटना सीज़न 4 की कहानी के बाद सामने आई है, जिसमें प्रधान जी (रघुबीर यादव) और मंजू देवी (नीना गुप्ता) को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी और फुलेरा में नए प्रधान का रास्ता साफ हुआ. इसके बाद क्रांति देवी (सुनीता राजवर) ने नई प्रधान के रूप में जिम्मेदारी संभाली और उनके पति भूषण शर्मा, जिन्हें बनराकस (दुर्गेश कुमार) के नाम से भी जाना जाता है, उनके साथ खड़े नजर आए. सत्ता के नए समीकरणों के बीच अब ऐसा लग रहा है कि फुलेरा में बनराकस का राज चलने वाला है और गांव में अब उन्हीं के नियम-कायदे लागू होंगे.

पंचायत 5’ के लिए करना होगा इंतजार

प्राइम वीडियो के पोस्ट से साफ हो गया है कि ‘पंचायत 5’ इस साल रिलीज नहीं होगी. ऐसे में फैंस को नए सीजन के लिए अगले साल तक इंतजार करना पड़ सकता है. हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज की पक्की तारीख सामने नहीं आई है.

सीज़न 5 को लेकर प्राइम वीडियो के इस नए कदम ने पूरे रूप से दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. अब फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर ‘पंचायत’ के फ्यूचर में क्या होने वाला है. क्या फुलेरा की यह दिलचस्प कहानी यहीं खत्म होने जा रही है या फिर बनराकस का राज गांव में एक नए और अनोखी कहानी की शुरुआत करने वाला है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *