Headlines

CM योगी ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, यूपी चुनाव को लेकर हुई बात?


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. सीएम योगी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है. माना जा रहा है कि इस मुलाकात में सीएम योगी और अमित शाह के बीच यूपी चुनाव को लेकर बातचीत हुई है.

सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-“केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की. अमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हार्दिक आभार.”

नितिन नवीन के आवास पर भी पहुंचे थे CM योगी

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर भी पहुंचे थे. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष भी नितिन नवीन के आवास पर मौजूद थे.

योगी आदित्यनाथ का विपक्षी दलों पर हमला

यूपी में आगामी चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार विरोधियों पर हमलावर हैं. हाल ही में उन्होंने कि अयोध्या की विरासत और विकास के प्रवाह को रोक पाने में विफल सपा और कांग्रेस के लोग अब घबराकर अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ”अयोध्या के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों को यह मालूम है कि विरासत और विकास की यह यात्रा अगर ऐसे ही चलती रहेगी तो सपा और कांग्रेस की राजनीति हमेशा के लिए दफन हो जाएगी, उनके सामने अपनी पहचान का संकट खड़ा हो जाएगा, जिन्होंने कभी प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था.”

‘2017 के बाद यूपी में धड़ल्ले से विकास के काम हुए’

सीएम योगी ने दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 2017 में यूपी में बीजेपी की सरकार प्रदेश में बनी तो धड़ल्ले के साथ विकास कार्य हुए हैं. सड़कें बनी हैं, बिजली आई है, एयरपोर्ट बन रहे हैं, रेलवे की नई-नई लाइनें बिछ रही हैं, जनता-जनार्दन को बिना भेदभाव सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है. मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि 2017 के बाद आपके पास चलने के लिए सड़क है, आज आपके पास राशन कार्ड है, आज आपके पास पक्का मकान है, आज स्कूल है, आज आयुष्मान कार्ड है.

‘राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच हुई चर्चा’ UP में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस का दावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *