Headlines

अखिलेश से पहले अयोध्या पहुंचेंगे आकाश आनंद, 20 नवंबर को करेंगे चुनावी सभा


यूपी चुनाव से पहले रामनगरी अयोध्या चुनावी अखाड़े का मैदान बन गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे. लेकिन उनसे पहले बहुजन समाज पार्टी के समन्वयक आकाश आनंद अयोध्या जा रहे हैं. जहां वो 20 नवंबर को सोहावल में जनसभा एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने का कार्यक्रम है. सपा अध्यक्ष के अयोध्या पहुंचने से पहले आकाश आनंद की जनसभा को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है. खासकर इसलिए क्योंकि आकाश आनंद लगातार अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की राजनीति पर सवाल उठाते रहे हैं.

20 नवंबर को आकाश आनंद की जनसभा

आकाश आनंद की जनसभा को लेकर बसपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. अयोध्या स्थित पार्टी के मंडलीय कार्यालय में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक भी हुई. इसमें पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए आकाश आनंद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जनसभाएं कर रहे हैं.  

‘जाति और तुष्टिकरण छोड़कर..’, ब्रजेश पाठक ने दी अखिलेश यादव को चुनौती

सपा प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को पत्नी डिंपल यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अयोध्या पहुंचेंगे. पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के मुताबिक, अखिलेश पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे. इसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजन करेंगे. इसके बाद वो संत-महंतों से मुलाकात करेंगे. 

राम मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भाजपा लगातार सपा को इस मुद्दे पर घेरती रही है. ऐसे में अखिलेश का रामलला के दर्शन करना सियासी संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है.

अखिलेश पर हमलावर रहे हैं आकाश आनंद

आकाश आनंद और अखिलेश यादव के बीच सियासी बयानबाजी पहले भी सुर्खियों में रही है. अगस्त में हाथरस के सादाबाद में बसपा की जनसभा के दौरान आकाश आनंद ने अखिलेश यादव को ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया था. इसके बाद 14 नवंबर को बिजनौर में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में आकाश आनंद ने अखिलेश को कंफ्यूज नेता बताते हुए कहा था कि उन्हें खुद नहीं पता कि PDA का मतलब क्या है. आकाश ने सपा पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप भी लगाया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *