घर के आंगन में तुलसी: घर के आंगन में तुलसी का पौधा रखना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर का वातावरण शांत और पॉजिटिव बना रहता है.

घर की उत्तर दिशा: वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है. इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से घर में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है.

ईशान कोण में रखें तुलसी: घर का उत्तर-पूर्व कोना यानी ईशान कोण पूजा-पाठ के लिए खास माना जाता है. यहां तुलसी रखने से घर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है.

बालकनी में रखें तुलसी: अगर घर में आंगन नहीं है, तो खुली और साफ-सुथरी बालकनी में तुलसी का पौधा रख सकते हैं. यहां पौधे को पर्याप्त धूप और ताजी हवा भी मिलती है.

घर के प्रवेश द्वार के पास: मुख्य दरवाजे के पास साफ और खुली जगह पर तुलसी का पौधा रखा जा सकता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में शुभता और पॉजिटिविटी से जोड़कर देखा जाता है.

तुलसी के पौधे का रखें खास ख्याल: तुलसी को ऐसी जगह रखें जहां उसे रोज पर्याप्त धूप मिले. पौधे के आसपास सफाई रखें और सूखे पत्तों को समय-समय पर हटा दें.
Published at : 18 Nov 2026 07:05 PM (IST)
