एक्ट्रेस महिमा मकवाना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं. अब एक बार फिर वो अपने लेटेस्ट लुक को लेकर चर्चा में हैं.

महिमा ने हाल ही में ब्लैक साड़ी में अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. उनका ये देसी अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक और गोल्डन वर्क वाली साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने लुक को हैवी झुमकों के साथ पूरा किया है.

इसके अलावा स्मोकी आई मेकअप और लाइट शेड की लिपस्टिक उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही है.

खुले बालों और कातिलाना अदाओं के साथ महिमा कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं.

उनका ये एथनिक लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं

वर्क फ्रंट की बात करें तो महिमा मकवाना हाल ही में सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ में नजर आई थी.
Published at : 18 Nov 2026 02:57 PM (IST)
