Headlines

सोनिया गांधी को किताब से कितनी हो रही कमाई? बिक गईं 2 लाख से ज्यादा कॉपियां


किताब लिखना किसी लेखक के लिए सिर्फ अपनी कहानी दुनिया तक पहुंचाने का जरिया नहीं होता बल्कि कमाई का भी जरिया बन सकता है. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने ऐसे ही एक किताब लिखकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. सोनिया गांधी की नई किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ ने रिलीज होते ही बिक्री के कई रिकॉर्ड बना दिए हैं.

किताब के प्रकाशक HarperCollins India के CEO अनंत पद्मनाभन के मुताबिक, रिलीज के एक हफ्ते से भी कम समय में इसकी 2 लाख से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं. अब इतनी बड़ी संख्या में किताबें बिकने के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर इससे सोनिया गांधी को कितनी कमाई हुई होगी? आइये जानते हैं. 

कितनी है किताब की कीमत?
सोनिया गांधी की इस किताब का नाम ‘Belonging: A Journey of Love’ है. इसे HarperCollins India ने प्रकाशित किया है. किताब हार्डकवर फॉर्मेट में है और इसकी MRP 1,299 रुपए रखी गई है. इस किताब में टोटल 544 पेज हैं.

हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर ये किताब छूट के साथ भी मिल रही है. कुछ वेबसाइट पर इसकी कीमत 1,000 रुपए से भी कम दिखाई गई है.

कितने करोड़ का हुआ कारोबार?
अब किताब की कीमत और बिक्री का हिसाब लगाएं तो आंकड़ा मजेदार नजर आता है. अगर 2 लाख कॉपियां 1,299 रुपए की कीमत पर बिकी हों तो टोटल 25.98 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ. मतलब सिर्फ एक हफ्ते से भी कम समय में किताब की बिक्री से करीब 26 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है.

हालांकि, ये MRP के आधार पर निकाला गया अनुमान है. असल बिक्री में ऑनलाइन डिस्काउंट, रिटेलर का हिस्सा और दूसरे खर्च भी शामिल होते हैं. 

कितनी मिलेगी रॉयल्टी?
किताब लिखने वाले लेखक को उसकी बिक्री पर रॉयल्टी मिलती है. भारत में हार्डकवर किताबों के लिए आमतौर पर 10 से 12.5 फीसदी रॉयल्टी का अनुमान लगाया जाता है. कुछ बड़े लेखकों के मामलों में 15 फीसदी तक रॉयल्टी ली है.

हालांकि, सोनिया गांधी और HarperCollins India के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें और रॉयल्टी अभी सार्वजनिक नहीं हैं. इसलिए उनकी कमाई का सटीक आंकड़ा बताना जरा मुश्किल है. फिर भी नॉर्मल रॉयल्टी दरों को देखते हुए ये अनुमान लगा सकते हैं कि अगर 10 फीसदी की रॉयल्टी मिलती है तो 2 लाख किताब पर 2.60 करोड़ मिलेंगे. अगर 12.5 फीसदी की रॉयल्टी मिलती है तो 3.25 करोड़ मिलेंगे. वहीं, 15 फीसदी पर 3.90 करोड़ मिलेंगे.

एडवांस रॉयल्टी में भी मिल सकती है मोटी रकम
किताबों की दुनिया में एक और तरीका होता है, जिसे एडवांस रॉयल्टी कहा जाता है. बड़े और चर्चित लेखकों को प्रकाशक किताब बाजार में आने से पहले ही एक फिक्स रकम दे सकता है. इसे एडवांस कहा जाता है.

बाद में किताब की बिक्री से मिलने वाली रॉयल्टी को इसी एडवांस के साथ एडजस्ट किया जाता है. असल में जब तक बिक्री से मिलने वाली रॉयल्टी एडवांस की रकम के बराबर नहीं हो जाती है तब तक लेखक को अलग से रॉयल्टी का भुगतान नहीं मिलता है. सोनिया गांधी को इस किताब के लिए कितना एडवांस मिला है, इसकी जानकारी भी सार्वजनिक नहीं है.

10 मिनट में पहुंचीं 15 हजार कॉपियां
इस किताब की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के दिन महज 10 मिनट में ही 15 हजार से ज्यादा कॉपियां पाठकों तक पहुंचाई गईं थीं. प्रकाशक के CEO ने बताया कि किताब ने सबसे तेजी से बिकने वाली किताब, डेब्यू किताब, नॉन-फिक्शन किताब और संस्मरण जैसे कई रिकॉर्ड बनाए हैं. 

Air Fryer, OTG या माइक्रोवेव, कौनसा है सबसे सस्ता, किस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *