Headlines

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बवाल, साधु-संत बोले- ‘बिना माफी नहीं देंगे एंट्री’


अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन को लेकर संत समाज ने सख्त रुख अपनाया है. अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार दास ने साफ कहा है कि संत समाज ने बैठक कर निर्णय लिया है कि अखिलेश यादव को माफी मांगे बिना अयोध्या की शास्त्रीय सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि संत समाज के इस फैसले के साथ सभी लोग खड़े हैं. वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने सनातन परंपराओं और संतों के सम्मान को लेकर भी तीखी टिप्पणी की.

अयोध्या में अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सियासत तेज हो गई है. इसी बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार दास ने संत समाज के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि संतों ने बैठक कर शासन-प्रशासन को भी अपनी मंशा से अवगत करा दिया है. उनका कहना है कि जब तक अखिलेश यादव माफी नहीं मांगते, तब तक उन्हें अयोध्या की शास्त्रीय सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

UP: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ग्राम पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा

‘सनातन परंपरा में अपना और पराया जैसी कोई भावना नहीं’

राजकुमार दास ने कहा कि सनातन परंपरा में अपना और पराया जैसी कोई भावना नहीं है. भारत पूरी वसुधा को अपना परिवार मानता है और सभी के कल्याण की कामना करता है. उन्होंने कहा कि यदि इस विचारधारा को स्वीकार कर लिया जाए तो किसी की पूजा या नमाज रोकने जैसी कोई बात ही नहीं रह जाती.

‘पूर्व की सरकारों में संतों, ब्राह्मणों और गौवंश के साथ अत्याचार हुए’

वहीं, विपक्ष पर हमला बोलते हुए राजकुमार दास ने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में संतों, ब्राह्मणों और गौवंश के साथ अत्याचार हुए हैं. उन्होंने रावण का उदाहरण देते हुए कहा कि अहंकार और आसुरी प्रवृत्ति का अंत निश्चित है.

राजकुमार दास ने सनातन समाज और राष्ट्र मंगल की कामना करने वाले लोगों से ऐसे तत्वों के प्रति सतर्क रहने की अपील भी की है. बता दें कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार दास गोंडा के जय प्रभा गांव में आयोजित भव्य राम कथा में शामिल होने पहुंचे थे.

मोहिबुल्लाह नदवी के बयान पर भड़के AIMIM नेता, पूछा- बताएं पतंग की डोर किसके हाथ में?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *