Headlines

‘वोट बैंक खिसकने का डर, इसीलिए…’, अखिलेश यादव पर दयाशंकर सिंह का हमला


उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सियासी हमला किया है. उन्होंने समाजवादी पार्टी नेता पवन सिंह के यहां कथा में जाने की बात को याद करवाते हुए कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या गए तो थे. क्यों नहीं भगवान श्रीराम के दर्शन किए? उन्होंने अपने विधायकों को मंदिर जाने से क्यों रोका? दयाशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव एक वर्ग विशेष के वोट बैंक के खिसकने के डर से राम मंदिर जाने से बच रहे हैं.

मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव केदारेश्वर मंदिर को अयोध्या के श्रीराम मंदिर से बड़ा मानते हैं. पहले केदारेश्वर जाएंगे और उसके बाद अयोध्या जाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव सनातन का अपमान कर रहे हैं. वह केवल एक वर्ग विशेष को ध्यान में रखकर राजनीति कर रहे हैं. उन्हें डर है कि अगर भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे तो उनका वोट बैंक नाराज हो जाएगा.

UP: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ग्राम पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा

सपा को अपने वोट बैंक की रहती है चिंता

दयाशंकर सिंह ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान सपा सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं. राम मंदिर के शिलान्यास और लोकार्पण के कार्यक्रम में भी समाजवादी पार्टी के नेता शामिल नहीं हुए. दयाशंकर ने आरोप लगाया कि सपा को लगातार अपने वोट बैंक की चिंता रहती है.

मंत्री ने गठबंधन पर किया हमला

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर दयाशंकर सिंह ने कहा कि जब अखिलेश यादव मायावती को साथ लेकर भाजपा का रथ नहीं रोक पाए तो अब ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद मिलकर भी भाजपा को नहीं रोक पाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता के लिए काम किया है, जबकि विपक्षी दल केवल अपने परिवार के लिए काम करते हैं.

धर्मेंद्र यादव के बयान पर किया पलटवार

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्ष चुनाव से पहले माहौल बनाता है और हारने के बाद भी अपनी हार स्वीकार नहीं करता. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को मुलायम सिंह यादव की विरासत में कुर्सी मिली, लेकिन उनके साथ काम करने वाले पुराने नेता धीरे-धीरे पार्टी छोड़ते चले गए. वह अपनी पार्टी को ही ठीक से नहीं संभाल पाए.

दयाशंकर सिंह ने कहा कि सपा लगातार चुनाव हार रही है, लेकिन अपनी हार स्वीकार करने को तैयार नहीं है. उन्होंने 2019 में सपा और बसपा के गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों दल मिलकर भी भाजपा को नहीं रोक पाए थे. ऐसे में अब विपक्ष के दूसरे गठबंधन भी भाजपा का मुकाबला नहीं कर पाएंगे.

जेल से निकलकर आजम खान की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ‘मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *