Headlines

PM मोदी ने प्रिंस विलियम और प्रिंसेज केट से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वेल्स के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट से मुलाकात की और उनके ‘अर्थशॉट प्राइज’ के जरिए जलवायु समाधानों को बढ़ावा देने और भारतीय सूझबूझ को दुनिया के सामने रखने के प्रयासों की तारीफ की. इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने भारत-यूके स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने और हालिया व्यापार समझौते से मिली रफ्तार को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

पीएम मोदी ने प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘पूरी दुनिया में पर्यावरण और जलवायु को बचाने के लिए किए जा रहे नए और असरदार कामों को बढ़ावा देने के लिए मैं ‘अर्थशॉट प्राइज’की तारीफ करता हूं. इसके साथ ही दुनिया की पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं का हल निकालने में भारत की प्रतिभाओं और इनोवेशन को दुनिया के सामने लाने में भी इस पुरस्कार की भूमिका बहुत खास है.’

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे लिखा, ‘भारत और ब्रिटेन के बीच ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है. हाल ही में लागू हुए ‘व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते’ से बने सकारात्मक माहौल को आगे बढ़ाते हुए हम अपने दोनों देशों के लोगों और पूरी दुनिया की भलाई व तरक्की के लिए साथ मिलकर काम करते रहेंगे.’

महाराष्ट्र सीएम से भी मिले प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट

इससे पहले, प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट ने मुंबई में ‘अर्थशॉट अवार्ड्स’ प्रोग्राम में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम  देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी. प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के तहत, ‘2026 अर्थशॉट प्राइज’ समारोह के लिए सोमवार को मुंबई पहुंचे थे. यह शाही जोड़ा ‘अर्थशॉट प्राइज’ समारोह में शामिल हुआ.

2020 में अर्थशॉट प्राइज की प्रिंस विलियम ने की शुरुआत

प्रिंस विलियम ने साल 2020 में अर्थशॉट प्राइज की शुरुआत की थी. इसका मकसद पर्यावरण को बचाने के लिए काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को बढ़ावा देना है. इस पहल का मकसद पर्यावरण को बचाने और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए नए और बेहतर समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है. इस पुरस्कार के तहत हर साल पांच विजेताओं को चुना जाता है.

किस लिए दिया जाता है अवॉर्ड

इसका मकसद पर्यावरण को बचाने के लिए काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को बढ़ावा देना है. इस पहल का मकसद पर्यावरण को बचाने और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए नए और बेहतर समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है. इस पुरस्कार के तहत हर साल पांच विजेताओं को चुना जाता है. प्रत्येक विजेता को अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने और उनका विस्तार करने के लिए 1 मिलियन पाउंड (12 करोड़ से ज्यादा) की राशि दी जाती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *