Headlines

Viral Video: सूट पहन लड़की ने दिखाए नखरे, फिर किया कातिलाना डांस, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है, जो लोगों की नजरें थाम लेता है. इन दिनों इंटरनेट पर एक युवती का ऐसा ही जबरदस्त डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सुपरहिट गाने ‘लॉन्ग इलायची’ पर गजब के ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. युवती के शानदार डांस मूव्स और चेहरे के एक्सप्रेशन ने सोशल मीडिया यूजर्स को अपना दीवाना बना लिया है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती ने खूबसूरत नीले रंग का कढ़ाईदार पंजाबी सूट पहना हुआ है. हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां, कानों में झुमके और खुले बालों में उनका देसी अंदाज देखते ही बन रहा है. घर के कमरे में फिल्माए गए इस वीडियो में जैसे ही ‘लॉन्ग इलायची’ गाना बजता है, हसीना पूरी एनर्जी और आत्मविश्वास के साथ थिरकना शुरू कर देती हैं.

कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

वीडियो में युवती की कमर की लचक और हाथों के स्टेप्स गाने की हर बीट के साथ बिल्कुल सटीक बैठ रहे हैं. डांस के दौरान उनके चेहरे के प्यारे और कातिलाना एक्सप्रेशन इस वीडियो में चार चांद लगा रहे हैं. उनकी फुर्ती और देसी स्वैग को देखकर लोग इस वीडियो को बार-बार लूप पर देख रहे हैं. वीडियो में लड़की का डांस एक दम कॉन्फिडेंस भरा दिखाई दे रहा है. ऊपर से उसकी लचक और चाल, ठुमकों पर आइसिंग ऑन केक का काम कर रही है. लड़की का डांस देख इंटरनेट हिल गया है और हर कोई अब यही कह रहा है…ब्यूटी विद स्किल्स.

यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार, यूजर्स बोले, कोई तो रोक लो

वीडियो को official_sommie_bhati नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. इंटरनेट पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है और कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर तारीफों के पुल बांध रहे हैं:

एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, “वाह क्या गजब का डांस है! नीले सूट में आपकी अदाओं और एक्सप्रेशन ने तो सचमुच दिल जीत लिया.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “लॉन्ग इलायची गाने पर इससे प्यारा और एनर्जेटिक डांस पहले कभी नहीं देखा. एकदम लाजवाब परफॉर्मेंस.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “आपकी स्माइल और ठुमकों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है, नजर न लगे.”

यह भी पढ़ें: आपस में भिड़ीं पापा की परियां, कपड़े फाड़े बाल नोचे, जमकर हुआ दे दनादन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *