Headlines

‘छिनैती, लूट-खसोट का ‘मनि फेस्टो…’, ओम प्रकाश राजभर ने सपा के घोषणा पत्र पर कसा तंज


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी 26 नवंबर संविधान दिवस पर अपना घोषणा पत्र जारी करेगी, जिसे लेकर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने सपा अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अब आप मैनिफेस्टो के बहाने फालतू में टाइम बर्बाद करेंगे, जबकि न आपकी सरकार बनेगी ना आप मैनिफेस्टो पूरा करेंगे. 

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा के मैनिफेस्टो को ‘मनि फेस्टो’ बताया और कहा कि  अखिलेश यादव को इसके लिए टाइम बर्बाद करने की ज़रूरत नहीं है. उनके मैनिफेस्टों में बस गुंडागर्दी, महिलाओं से छेड़छाड़ की खुली छूट, ग़रीब-दलितों पर अत्याचार और वसूली ही शामिल होगी. सपा अध्यक्ष को पता है कि उनकी सरकार नहीं बनेगी. इसलिए बस बैठकर लंबी-लंबी ढींगे ही हांकते रहेंगे. 

सपा के घोषणा पत्र को लेकर साधा निशाना

सुभासपा चीफ ओपी राजभर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- “मित्र अखिलेश यादव जी! सुना है आप चुनावी ‘मनी’फेस्टो जारी करने वाले हैं? अच्छी बात है…लोफरों के साथ खाली बैठकर टाइमपास करने से बेहतर है कि अपने वसूली, रंगदारी, उगाही, छिनैती और लूट-खसोट वाले सैफई सिंडिकेट का पूरा ‘मनि’फेस्टो ही तैयार कर लीजिए.”

उन्होंने कहा-“वैसे 2012 में भी तो घोषणा किये थे आप. लैपटॉप बांटने का! क्या हुआ उसका…? बस एक साल बांटकर, लूट-खसोट का लंबा जुगाड़ करके बंद कर दिये न! ‘मनी फेस्टो को लेकर फालतू डींग हांकने में टाइम बर्बाद करेंगे आप! उससे अच्छा है हम पहले ही बता देते हैं कि आपके इस ‘मनी फेस्टो का मूलतत्व क्या रहेगा.”

कैबिनेट मंत्री ने कहा-“आपकी पहली घोषणा यही रहेगी कि आप लोग हर जिले में एक-एक माफिया संरक्षक बैठा देंगे और उनके नीचे हजारों युवाओं को हथियार थमाकर गुंडागर्दी का पक्का रोजगार देंगे. दूसरी योजना में लोफरों को लड़कियों के दुपट्टे खींचने की पूरी छूट रहेगी. राह चलते आराम से छेड़खानी करने की छूट दी जाएगी. कोई गैर-यादव पिछड़ा अगर सिर उठाने की कोशिश करेगा तो आपके सपाई गुंडों को खुली छूट रहेगी उसकी जमीन हड़प लो, पिटाई कर दो, हत्या कर दो. यही नहीं ब्लॉक-तहसील से लेकर थाना और मंडी पर वसूली मित्रों की नियुक्ति का वादा भी करेंगे आप. मोटिवेशन देंगे कि जो जितनी दलाली करेगा उसे सैफई सिंडिकेट में उतना ही प्रमोशन मिलेगा.”

आतंकवादियों को शरण देने की व्यवस्था भी आपके ‘मनी’फेस्टो में रहेगी- राजभर

सुभासपा चीफ ने आगे लिखा- “हर अस्पताल में कागजी मशीनें लगाकर करोड़ों का घोटाला किया जाएगा, नकली दवाओं के कारोबारियों और माफिया ठेकेदारों को खुली छूट रहेगी, इलाज के नाम पर लूट की सुदृढ़ व्यवस्था की जाएगी. खुलकर आतंकवादियों को शरण देने की व्यवस्था भी आपके ‘मनी’फेस्टो में रहेगी. कानून ऐसा बना देंगे कि कोई आतंकवादी कितना भी बम फोड़े कोर्ट में उसका बाल भी बांका नहीं होने देंगे और सबसे बड़ा काम ये करेंगे कि साधु-संतों को हर चौराहे पर पिटवाएंगे.”

जो भी जय श्री राम या ‘राधे-राधे’ बोलेगा उसपर गोली भी चलवाएंगे- राजभर

कैबिनटे मंत्री ने आगे लिखा- “जो भी जय श्री राम या ‘राधे-राधे’ बोलेगा उसपर गोली भी चलवाएंगे. यही सब रहेगा न…! खैर आपको भी पता है कि न कभी आपकी सरकार बनेगी, न ‘मनी’फेस्टो का वादा पूरा करने का प्रेशर रहेगा. इसलिए बैठे-बैठे बस ढीलते रहिए अपनी ख्याली पतंग, हांकते रहिए लंबी-लंबी डींग.”

कांग्रेस में टिकट पाने की होड़ तेज, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों समेत दौड़ में शामिल ये नाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *