22 नवंबर को रवि प्रदोष का विशेष संयोग बन रहा है. इस दिन सुबह सूर्य देव और शाम को भगवान शिव की पूजा करने से सुख-समृद्धि और पॉजिटिविटी की कामना की जाती है.

रविवार की सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल चढ़ाएं और 11 बार ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें. दिन की शुरुआत सूर्य उपासना से करें.

मूलांक 1 वाले सूर्य को गुड़ और रोली मिला जल अर्पित करें, फिर शाम को शिवलिंग पर सफेद चंदन और बेलपत्र चढ़ाएं. मूलांक 2 वाले सुबह सादा जल चढ़ाएं और शाम को शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करें.

मूलांक 3 वाले सुबह सूर्य को हल्दी मिला जल चढ़ाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. शाम को भगवान शिव को पीले फूल अर्पित करके ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें.

मूलांक 4 वाले सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के बाद गेहूं या लाल फल का दान करें. शाम को शिवलिंग पर काले तिल मिले जल से अभिषेक करें.

मूलांक 5 वाले सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद गाय को हरा चारा या गुड़ खिलाएं. शाम को भगवान शिव को दूर्वा और 3 या 5 बेलपत्र चढ़ाएं.

मूलांक 6 वाले सुबह सूर्य को सफेद फूल मिला जल अर्पित करें और सुगंधित इत्र का प्रयोग करें. शाम को शिवलिंग पर दही या मिश्री चढ़ाकर घी का दीपक जलाएं.

मूलांक 7 वाले सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के बाद कुछ देर शांत बैठकर ध्यान करें. शाम को शिव मंदिर में दीपक जलाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.

मूलांक 8 वाले सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाकर किसी जरूरतमंद को भोजन या वस्त्र दान करें. शाम को भगवान शिव को शमी के पत्ते अर्पित करके मंदिर में दीपक जलाएं.

मूलांक 9 वाले सुबह सूर्य को लाल फूल या लाल चंदन मिला जल चढ़ाएं और शाम को शिवजी को लाल चंदन अर्पित करें. प्रदोष काल में शाम 5:25 से रात 8:06 बजे तक शिव पूजा और दीपदान करें.
Published at : 22 Nov 2026 07:29 AM (IST)
