Headlines

SIDBI Recruitment 2026: SIDBI में 68 पदों पर आवेदन शुरू, जानें भर्ती से जुड़ी जरूरी योग्यता


SIDBI Recruitment 2026: बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका निकला है. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक ने 2026-27 के लिए ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) और ग्रेड बी (मैनेजर) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत जनरल और स्पेशलिस्ट स्ट्रीम में कुल 68 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें 63 पद असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए और 5 पद मैनेजर ग्रेड बी के लिए निर्धारित है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 21 नवंबर से सिडबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो गई है और योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भरने के साथ फीस जमा कर सकते हैं. 

स्ट्रीम वाइज देखें पदों की संख्या 

सिडबी ने जनरल, हिंदी, लीगल और सिस्टम-आईटी स्ट्रीम में रिक्तियों की पूरी डिटेल जारी की गई है. इसमें असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए पद पर जनरल की 53 वैकेंसी है. वहीं सिस्टम-आईटी में असिस्टेंट मैनेजर के 5 पद और मैनेजर का 1 पद है. वहीं लीगल में असिस्टेंट मैनेजर के 3 पद और मैनेजर के भी 3 पद हैं. इसके अलावा हिंदी में  असिस्टेंट मैनेजर के 2 पद और मैनेजर का 1 पद है. इस तरह कुल असिस्टेंट मैनेजर के 63 और मैनेजर के 5 पदों पर भर्ती की जानी है. 

कितनी मिलेगी सैलरी? 

ग्रेड ए पद के लिए ग्रॉस मंथली सैलरी लगभग 1.20 लाख रुपये और सीटीसी 30 लाख से 34 लाख रुपये के बीच है. वहीं ग्रेड बी पद के लिए ग्रॉस मंथली सैलरी लगभग 1.45 लाख रुपये और वार्षिक सीटीसी 40 लाख से 43 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है. 

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा?

इस भर्ती में ग्रेड ए के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि ग्रेड बी के लिए आयु सीमा 25 से 33 वर्ष तय की गई है. वहीं आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें-UGC Fake University List 2026: देश में फर्जी यूनिवर्सिटी की संख्या 3 साल में 20 से बढ़कर 32 हुई, UGC ने फिर चेताया 

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस

ग्रेड ए जनरल स्ट्रीम के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा सीए, सीएस, सीएमए, सीएफए और 2 वर्षीय फुल टाइम एमबीए-पीजीडीएम जैसे योग्यताएं भी मान्य है. जनरल स्ट्रीम में निर्दिष्ट वित्तीय या कॉर्पोरेट क्षेत्र में अधिकारी के रूप में दो वर्ष या क्लर्क के रूप में तीन वर्ष कार्य अनुभव भी आवश्यक है, हालांकि सीए और फुल टाइम एमबीए-पीजीडीएम धारकों को इस एक्सपीरियंस की शर्त से छूट दी गई है. स्पेशलिस्ट पदों के लिए अलग शैक्षणिक व एक्सपीरियंस की शर्तें भी निर्धारित है. 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवार सिडबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.sidbi.in. पर जाएं.
  • यहां करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन खोलें. 
  • अब असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए और मैनेजर ग्रेड बी भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें. 
  • फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • इसके बाद निर्धारित प्रारूप में मांगे गए डॉक्यूमेंट जमा करें. 
  • अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-CLAT 2027 Admit Card: CLAT 2027 का एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *